{"_id":"60d389d38ebc3e343478bff4","slug":"brothers-and-sisters-changed-their-religion-city-office-news-ali2663142125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिस रोड के भाई-बहन ने भी किया धर्म परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरिस रोड के भाई-बहन ने भी किया धर्म परिवर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मांतरण मुद्दे पर प्रदेश में मचे शोर के बीच यहां मैरिस रोड के एक परिवार में भाई-बहन द्वारा गैर धर्म में शादी करने व धर्म परिवर्तन करने की घटना सामने आई है। हालांकि वाकया एक साल के अंतराल में हुआ है। मगर अब इस मामले में शोर मचने के बाद पिछले आठ दिन से परिवार गायब है। जिस मकान में परिवार रहता था, उसमें कोई किरायेदार बसा दिया गया है। बुधवार को इलाके के पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने मुद्दा उठाते हुए गहराई से जांच की मांग रखी है।
मैरिस रोड के नैय्यर अपार्टमेंट के चौथे माले पर एक फ्लैट में मूल रूप से फैजाबाद का परिवार रहता था। परिवार के मुखिया की मौत के बाद घर में मां व बेटा-बेटी रह गए। इलाके के भाजपा पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन के अनुसार कुछ समय पहले जानकारी में आया कि बेटे ने अपना नाम व धर्म बदल लिया है और गैर समुदाय की युवती से शादी कर ली है। इसके कुछ दिन बाद पता चला कि बेटी ने भी अपना नाम व धर्म बदलकर गैर समुदाय के युवक से शादी कर ली है। अब तक तो सब कुछ गुपचुप रहा। हालांकि फ्लैट में रहने वाले लोग उनके यहां होने वाली आवाजाही से परेशान थे। मां ने भी बच्चों के इस कदम का खूब विरोध किया। मगर बुजुर्ग मां की बच्चों के सामने ज्यादा नहीं चली।
अब जब इस मामले में शोर मचा तो पुष्पेंद्र सिंह ने इनके विषय में जानकारी करनी चाही कि कहीं यह भी तो इसी रैकेट के जरिये धर्म परिवर्तन तो नहीं किया। बुधवार को पता चला कि यह परिवार आठ दिन से अचानक गायब हो गया है और यहां कोई अन्य किरायेदार बसा हुआ है। इस मामले में पुष्पेंद्र सिंह ने गहराई से जांच कराने की मांग की है। वहीं पुष्पेंद्र ने महिला से संपर्क किया तो पता चला कि वह इन दिनों कहीं दूसरी जगह रह रही हैं।
विज्ञापन
-यह प्रकरण अब समझ में आ रहा है। यह परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इनके पिता एक प्राइवेट नौकरी करते थे और यहां रहकर बच्चों को पढ़ा रहे थे। अब समझ में आ रहा है कि पिता की मौत के बाद बच्चों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। बच्चों की मां हमारे संपर्क में आ गई हैं। उनको वापस लाया जाएगा। मामले में जांच व कार्रवाई कराई जाएगी।
- पुष्पेंद्र सिंह जादौन, पार्षद