फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother-in-law accused the soldier for forcibly marrying

सिपाही पर भाभी ने लगाया दुष्कर्म कर जबरन शादी करने का आरोप

Wed, 21 Aug 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused the soldier for forcibly marrying
सिपाही पर चचेरी भाभी ने लगाया दुष्कर्म कर जबरन शादी करने का आरोप
विज्ञापन

आगरा के एक थाने में तैनात है इगलास की महिला का आरोपी देवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आगरा के एक थाने में तैनात अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का देवर सिपाही है। आरोप है कि उसने महिला से जबरन विवाह भी रचा लिया। इसके बाद महिला को उसके तीन बच्चों सहित पति ने घर से निकाल दिया है। महिला मंगलवार को एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार से शिकायत करने पहुंची। शिकायत के आधार पर इगसाल पुलिस को मामले की जांच सौंप रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी उसके चचिया ससुर का बेटा है। गत होली पर वह घर आया था। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसने दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो दिखाकर पांच माह से बलात्कार कर रहा है। विरोध करने पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पिछले दिनों इस बात की जानकारी पति को हो गई। पति ने बिना कोई बात सुने बच्चों सहित घर से निकालकर रिश्ता खत्म कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी देवर ने अपने एक साथी सिपाही निवासी अलीगढ़ की मदद से आगरा बुलवाया। बलूगंज इलाके के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर जबरन विवाह रचाया। महिला का आरोप है कि आरोपी सिपाही विरोध करने पर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी क्राइम के अनुसार मामले की जांच इगलास पुलिस को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed