{"_id":"5e7f695b8ebc3e75e205f877","slug":"brokers-are-cheating-with-laborers-city-office-news-ali2301557142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बैठे श्रमिकों को एक हजार देने की योजना को कैश कराने में जुटे दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बैठे श्रमिकों को एक हजार देने की योजना को कैश कराने में जुटे दलाल
विज्ञापन
सरकार द्वारा कोरोना के खतरे को देखते हुए किये गए लॉकडाउन के दौरान खाली बैठे श्रमिकों के खातों में एक हजार रुपये डाले जाने की योजना को कुछ दलालों ने कैश कराना शुरू कर दिया है। वे लोगों को फार्म भरवाने एवं पैसा दिलाने के नाम पर 50 से 100 रुपये वसूल रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
लॉकडाउन के बाद शहरी इलाके में ही लाखों की संख्या में दैनिक श्रमिक, पल्लेदार, ठेल, ढकेल, खोमचे, ई रिक्शा, रिक्शा एवं खोखे वाले घर बैठे हुए हैं। महानगर के जीवनगढ़, जमालपुर, भुजपुरा, देहलीगेट, शाहजमाल, मलिन बस्तियों समेत अन्य इलाकों में तमाम लोग ऐसे हैं, जिनके पास राशन खरीदने तक को पैसा नहीं बचा है। नगर निगम, श्रम विभाग, मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के श्रमिकों के खातों में तो पैसा डलने लगा है, लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद अपंजीकृत श्रमिकों के पंजीकरण में समय लग रहा है।
ऐसे लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दलाल सक्रिय हो गए हैं। यह लोग योजना के फार्म डॉउनलोड कर उन्हें भरवाने एवं पैसा दिलाने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत मिली हैं। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी ऐसा करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।