{"_id":"6a0ccf435520f4f31a061b4f","slug":"braj-kumbh-the-scorching-sun-and-earth-slowed-down-the-pace-of-pilgrims-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100372-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज कुंभ: तेज धूप-तपती धरती ने थामी परिक्रमार्थियों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज कुंभ: तेज धूप-तपती धरती ने थामी परिक्रमार्थियों की रफ्तार
Wed, 20 May 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 20 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
धरणीधर सरोवर पर परिक्रमा करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
भीषण गर्मी और धूप का असर ब्रज चौरासी कोस और धरणीधर सरोवर की परिक्रमा पर भी पड़ने लगा है। मंगलवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की रफ्तार थम गई है। श्रद्धालु अब प्रात:काल और शाम को ही परिक्रमा लगा रहे हैं। दोपहर के समय श्रद्धालु पेड़ों की छांव में आराम करते नजर आ रहे हैं।
धरणीधर सरोवर की पावन धरती पर चल रहे ब्रज कुंभ मेले में मंगलवार सुबह 4:00 बजे से परिक्रमा शुरू हो गई। करीब 11 बजे तक तो श्रद्धालुओं की भीड़ रही, लेकिन इसके बाद शाम चार बजे तक परिक्रमा लगाने वालों के पैर तपती धूप के कारण थम गए। शाम चार बजे बाद परिक्रमा में फिर से श्रद्धालु जुटने लगे। सूरज ढलते ही श्रद्धालुओं की तादाद करीब दस हजार तक पहुंच गई।
रामकथा और आरती में भव्य नजारा
ब्रज कुंभ मेले में श्री रामकथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें मथुरा के सत्यनारायण शास्त्री कथा का वाचन कर रहे हैं। सोमवार से देवभूमि धरणीधर तीर्थ की आरती भी शुरू हो गई है। इसमें आरती करने वाले पंडित संकेत कटारा हैं और यह आरती देवभूमि धरणीधर तीर्थ न्यास के हरीश कटारा द्वारा कराई जा रही है।
विज्ञापन
आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण भंडारे कराने के लिए ट्रैक्टर आदि वाहनों में मालपुआ और पूड़ी-सब्जी लेकर पहुंच रहे हैं। अधिकमास के चलते धरणीधर सरोवर में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए फव्वारे की व्यवस्था भी की गई है। यहां पर रात को आराम करने और भोजन की व्यवस्था के लिए कुटिया बनाई गई है।