{"_id":"7059e4e99ba53a3a442e4f06c2a99e7b","slug":"boy-hit-fire-on-brother-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले ने बहनोई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साले ने बहनोई को गोली मारी
अलीगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
साले ने बहनोई को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महानगर के कोतवाली इलाके के एक पॉलिस कारीगर व प्रापर्टी व्यापार से जुड़े एक युवक को पारिवारिक विवाद में साले ने बृहस्पतिवार दुपहर गोली मार दी। घटना हाईवे के सहारे उस समय हुई, जब वह किसी प्रापर्टी को देखने गया था। इस हमले में कंधे में गोली लगने से घायल को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है।
भुजपुरा चौराहा ट्रांसफारमर वाली गली निवासी जाहिद पुत्र बुंदू खां पॉलिस का काम करने के साथ-साथ जमीन की खरीद फरोख्त भी करता है। उसका अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा है। जाहिद की मानें तो वह दुपहर में चमन विहार कॉलोनी हाईवे के पास एक प्लाट देखने गया था, तभी वहां उसका रिश्ते का साला अपने साथ दो युवकों को लेकर आया और गोली मार दी। इस हमले में गोली जाहिद के कंधे में लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इंस्पेक्टर के अनुसार आपसी विवाद में गोली मारी गई है।