फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Books worth lakhs of rupees seized

Aligarh News: लाखों रुपये की किताबें जब्त

Wed, 26 Mar 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 26 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Books worth lakhs of rupees seized
एनसीईआरटी और पब्लिशर की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सिविल लाइंस क्षेत्र के शमशाद मार्केट स्थित एक दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां से बड़ी संख्या में किताबें जब्त की हैं। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इनमें 200 किताबें एनसीईआरटी व 50 अन्य पब्लिशर की हैं।
विज्ञापन




टीम सिविल लाइंस पुलिस के साथ शमशाद मार्केट स्थित दुकान पर पहुंची थी। इस मामले में संजीव कुमार राघव निवासी स्वर्ण जयंती पुरम थाना बापू धाम जिला गाजियाबाद ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्हें अलग-अलग कंपनियों ने अधिकृत कर रखा है कि नकली किताबों की जांच करें। कुछ दिन पहले शमशाद मार्केट में तीन दुकानों पर नकली किताबें बेचने की सूचना मिली। यहां नकली पुस्तकों की छपाई, बाइंडिंग व होलोग्राम लगाकर थोक सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन




कुछ छात्रों को भेजकर किताबें खरीदवाईं, जिसमें नकली किताबें सामने आईं। एसएसपी से सोमवार को शिकायत की गई। रात आठ बजे कुछ लोग न्यू विमल बुक्स नामक दुकान से चोरी-छिपे ई -रिक्शा में किताबों के बंडल रख रहे थे। ई-रिक्शा में एनसीईआरटी की किताबें भरी थीं। एनसीईआरटी को सूचना दी गई। मंगलवार को दुकान खुलते ही टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकान का काउंटर सामने से बंद था। साइड के गेट को खोलकर किताबें बेची जा रही थीं। एक किताब को देखा तो उस पर नकली होलोग्राम लगा था। दुकानदार का नाम आकाश बताया गया। जांच में पता चला कि ये लोग आधे से कम दाम में किताबें दिल्ली से लेकर आते थे।




एसचंद एंड कंपनी लिमिटेड नई दिल्ली की तीन, एमसी ग्रॉव्हिल एजुकेशन इंडिया नोएडा की पांच, अन्य ऑथर की तीन, स्प्रेक्ट्रम बुक्स नई दिल्ली के अलग-अलग ऑथर की 14 व चार किताबें मिलीं। इसी तरह जेपी ब्रदर्स मेडिकल पब्लिशर्स नई दिल्ली के अलग-अलग ऑथर की पांच किताबें मिलीं। सीओ सिविल लाइंस अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed