फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Body of teenager drowned in Ganga found

Aligarh News: गंगा में डूबे किशोर का मिला शव, सांकरा घाट पर डूब गए थे चार दोस्त, तीन को बचा लिया गया था

Mon, 05 Jun 2023 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Jun 2023 05:58 PM IST
सार

किशोर अपने गांव के दोस्त बौबी, लवी,सुनेश व रिश्तेदारों के  साथ गंगा स्नान करने सांकरा घाट पर आया था। गंगा स्नान करते समय भोमराज और उसके तीन साथी डूबने लगे, तो उनमें से तीन बच्चों को गोताखोरों ने बचा लिया। भोमराज का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
Body of teenager drowned in Ganga found
मृतक भोमराज उर्फ सुमित - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के सांकरा स्थित गंगा घाट पर रविवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए चार दोस्त डूब गए थे, जिसमें से तीन को गोताखोरों ने बचा लिया था, पर एक किशोर का पता नहीं चला था। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे गोताखोरों ने 16 वर्षीय भोमराज उर्फ सुमित का शव गंगा से निकाल लिया। 

विज्ञापन


सांकरा चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने जिला संभल की सीमा में मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर जनपद संभल के थाना जुनामई भेज दिया। परिजनों के अनुसार थाना जुनामई पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने गांव लेकर चले गए और देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


हाथरस में थाना सिकंदराराऊ के गांव लालगडी निवासी भोमराज पुत्र स्वर्गीय नत्थू सिंह दादों के गांव गुलरिया निवासी अपनी बुआ राधा पत्नी तिलक सिंह यादव के यहां तीन जून को भात देने आया था। किशोर की बुआ के परिवार के अशोक कुमार के बेटे का सांकरा गंगा घाट पर मुंडन होना था। अपने गांव के दोस्त बौबी, लवी,सुनेश व रिश्तेदारों के  साथ गंगा स्नान करने सांकरा घाट पर आया था। गंगा स्नान करते समय भोमराज और उसके तीन साथी डूबने लगे, तो उनमें से तीन बच्चों को गोताखोरों ने बचा लिया। भोमराज का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed