फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   body of a youth drowned in the Ganges found

Aligarh: गंगा में डूबे युवक का शव किरतौली के पास उतराता मिला, पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 26 May 2025 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 11:15 PM IST
सार

जयप्रकाश की शादी चार महीने पहले हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
body of a youth drowned in the Ganges found
मृतक जयप्रकाश उर्फ भोला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में दादों के सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जन के बाद स्नान के दौरान 25 मई शाम को  डूबे युवक का शव 26 मई की सुबह गांव किरतौली के पास उतराता हुआ मिला। स्नान के दौरान गंगा में दो युवक डूबे थे। एक को सकुशल लोगों ने निकाल लिया था। 

विज्ञापन


भागवत कथा के समापन के बाद कलश विसर्जन करने के लिए गंगीरी क्षेत्र के लालगढ़ी के करीब 60 श्रद्धालु बस से सांकरा गंगा घाट पहुंच थे। विसर्जन के बाद वह गंगा में स्नान करने लगे। इस बीच 23 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ भोला पुत्र कुंदन सिंह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ उमेश भी पानी में डूब गया था। हालांकि उसे लोगों ने बाहर निकाल लिया था, लेकिन जयप्रकाश का सुराग नहीं लगा था। 
विज्ञापन


26 मई की सुबह किरतौली गांव के पास कुछ किसान अपने खेत की ओर जा रहे थे, उन्होंने गंगा किनारे एक शव उतराता हुआ देखा। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई। शव घटना स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने पहले हुई थी शादी
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जयप्रकाश की शादी चार महीने पहले हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed