फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blue print of 13 villages adjacent to urban population is being prepared

शहरी आबादी से सटे 13 गांवों का तैयार हो रहा ब्लू प्रिंट

Thu, 07 Jul 2022 09:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Blue print of 13 villages adjacent to urban population is being prepared
कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर के प्रस्ताव पर जो 13 गांव नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है, उसका ब्लू प्रिंट तैयार होने लगा है। नगर निगम से लेकर कमिशभनरी मुख्यालय तक में इन 13 गांवों की आबादी, क्षेत्रफल, निजी व सरकारी संपत्ति का ब्योरा, जेडए, नॉनजेडए, संपत्ति का ब्योरा संकलित किया जा रहा है। साथ में यह भी मंथन जारी है कि कौन सा गांव किस वार्ड में और कौन सा गांव अलग वार्ड बनाया जा सकता है। जल्द इसे नगर विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के सीमा विस्तार के क्रम में 19 गांव शामिल किए गए थे, मगर कुछ गांव ऐसे रह गए, जो शहरी सीमा के करीब हैं और नगर निगम में शामिल नहीं हो सके। इसको लेकर ऐसे 13 गांवों की सूची सहित प्रस्ताव/मांग पत्र कोल विधायक अनिल पाराशर ने नगर विकास मंत्री को दिया।
विज्ञापन

इस प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री की सहमति के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर विकास अनुभाग स्तर से इस पर संस्तुति सहित प्रस्ताव जिला व मंडलायुक्त स्तर से मांगा है। इसे नगर निगम की टीम काम पर जुट गई है। कमिशभनरी को पूरा ब्योरा दिया जा रहा है, जिसमें पूरा क्षेत्रफल, नक्शा सहित पूरा ब्योरा शामिल है। इसमें गांव बार जातीय ब्योरा, आबादी आदि सहित विकास कार्यों की तस्वीर व एक-एक जानकारी शामिल की जा रही है। संकेत हैं कि आने वाले कुछ दिन में यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक ये 19 गांव हुए थे शामिल
- आंशिक गांव - महेशपुर, मंजूरगढ़ी, रामगढ़ पंजूपुर।
पूर्ण गांव - धनीपुर, असदपुर कयाम, क्वार्सी, धौर्रा माफी, बरौला जाफराबाद, सारसौल, एलमपुर गढ़िया, अलापुर गढ़िया, अशरफपुर जलाल, रोरावर, मुल्ला पाड़ा भुजपुरा, दौलताबाद, पला साहिबाबाद, गंभीरपुरा, किशनपुर, कस्बा कोल के सभी गांव, जिनमें सराय हरनारायन, नगला मान सिंह, नगला आशिक अली।

अब ये 13 और गांव होंगे शामिल
- सिंधौली, अलीनगर, पानखानी, भदेसी माफी, पड़ियावली, भकरौला, आसना, बढ़ौली फतेह खां, रुस्तमपुर सकत खां, नगला मंदिर, हाजीपुर चौहट्टा, दौलारा निरपाल, खेड़िया ख्वाजा बुद्धा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed