फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Block chief: BJP and SP ready other parties waiting for contenders

ब्लॉक प्रमुख : भाजपा व सपा तैयार बाकी दलों को दावेदारों का इंतजार

Wed, 05 May 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Block chief: BJP and SP ready other parties waiting for contenders
जिला पंचायत अध्यक्ष के रोचक मुकाबले के बीच जिले के 12 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव का बिगुल बज गया है। सर्वाधिक दावेदार भाजपा और सपा के खेमे से सामने आ रहे हैं। बाकी पार्टियों को अभी तक मजबूत और जिताऊ दावेदारों का इंतजार है।
विज्ञापन

हरेक ब्लॉक पर लगभग 80 से 100 या उससे अधिक बीडीसी सदस्य हैं। जिनके बीच से ब्लॉक प्रमुख चुने जाएंगे। इसको लेकर पार्टियों में रणनीति बनना शुरू हो गई है। भाजपा के अलावा सपा, बसपा, रालोद में मजबूत दावेदार समर्थन जुटाने में लग गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह और जिला महामंत्री एवं पंचायत चुनाव के सह संयोजक शिव नारायण शर्मा ने बताया कि पार्टी के दर्जनों सदस्य बीडीसी का चुनाव जीते हैं। सभी ब्लॉकों से दावेदारी मांगी जा रही है। हरेक ब्लॉक से दो या तीन नाम पैनल में भेजे जाएंगे। जिस पर मजबूत दावेदारों का चयन होगा। पार्टी 12 ब्लॉकों पर अपने प्रमुख बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पदों को लेकर आवेदन आ रहे हैं। जल्द ही इन पर फैसला कर पार्टी सभी 12 ब्लाकों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़वाएगी। बिजौली, छर्रा, अकराबाद, अतरौली और गंगीरी में पार्टी मजबूत स्थिति में है। वर्ष 2015 के चुनाव के बाद पार्टी के सात ब्लॉक प्रमुख बने थे।
उस वक्त प्रदेश में भी सपा सरकार थी। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद चार ब्लॉक प्रमुखों ने पाला बदल लिया था। केवल तीन ही पार्टी के साथ रहे। जिसमें वह खुद लोधा ब्लॉक प्रमुख थे। बाकी ठा. तेजवीर सिंह की पत्नी स्नेह जादौन धनीपुर से और एक छर्रा से थे।

बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि ब्लॉकों पर कुछ बीडीसी सदस्यों की ओर से समर्थन मांगा गया है। लोधा में वीरेश प्रधान ने समर्थन मांगा है, उन पर विचार चल रहा है। धनीपुर, इगलास एससी एसटी के लिए आरक्षित हैं। वहां भी पार्टी योग्य उम्मीदवारों को समर्थन देगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ.सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद को लेकर अभी किसी ने आवेदन नहीं किया है। आने पर विचार कर पूरी मजबूती से चुनाव लड़वाया जाएगा।
1156 बीडीसी चुनेंगे 12 ब्लाक प्रमुख
12 ब्लाक चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य
1-लोधा 94
2-बिजौली 93
3-टप्पल 89
4-लोधा 93
5-गंगीरी 135
6-खैर 94
7-इगलास 91
8-धनीपुर 95
9-अतरौली 104
10-चंडौस 81
11-अकराबाद 86
12-जवां 101
कुल योग 1156
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed