फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blast in Chemical shop, one killed

केमिकल दुकान में विस्फोट से एक की मौत, बवाल

Wed, 10 Feb 2016 02:20 AM IST
खैर
खैर Updated Wed, 10 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Blast in Chemical shop, one killed

खैर में अलीगढ़ पलवल मार्ग स्थित पेटी डीलर की दुकान में बड़ा हादसा हो गया। दुकान में रखा केमिकल का ड्रम अचानक धमाके के साथ फट गया। जिसमें दुकान के एक कर्मचारी की मौत हो गई वहीं वहां पास ही बैठे तीन लोग घायल हो गए। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। वे कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पर एसपीआरए, सीओ, एसडीएम तथा कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों को किसी तरह समझाबुझाकर शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

विज्ञापन

बता दें कि खैर में चेयरमैन पंकज पवार के चचेरे भाई हंसराज के नाम पेटी डीलर का लाइसेंस है। उनकी दुकान सोसाइटी के सामने स्थित है। उक्त दुकान पर नयेला निवासी खिल्लू पुत्र खेमचंद्र गौतम लगभग पंद्रह वर्षों से कार्य कर रहा है। मंगलवार की सुबह रोजाना की भांति उसने दुकान खोली थी। वह दुकान में रखे  केमिकल के खाली ड्रम को बाहर निकाल उसकी सफाई कर रहा था। तभी वहां से कोई बीड़ी पीता हुआ निकला।

विज्ञापन

अचानक उसकी चिंगारी से ड्राम तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे खिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निकट बैठे  मेहल्ला शिकरवार निवासी योगेश पुत्र नानक, अशोक पुत्र परम, बलजीत पुत्र विष्णु घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से अलीगढ़ रेफर किया गया है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने एक ट्रक का शीशा फोड़ दिया तथा चेयरमैन के समर्थक रामू के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने उसे किसी तरह बचाकर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसडीएम विमल कुमार ने दुकान को सील कर दिया तथा कार्रवाई व मदद का भरोसा दिलाया, जिस पर लोग शांत हो गए। मामले में मृतक के भाई महेंद्र गौतम ने हंसराज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम विमल अग्रवाल का कहना है कि घटना क्यों हुई इसकी जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को पंाच लाख की सहायता शीघ्र दिलवाई जाएगी। चेयरमैन पंकज पवार का कहना है कि मृतक खिल्लू उनके यहां कर्मचारी नहीं बल्कि बड़े भाई की तरह कार्य कर रहे थे। दुख की घड़ी में वे पूरे परिवार सहित उनके परिजनों के साथ है तथा हर संभव मदद को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed