फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blame of police to take possession of house

देहली गेट पुलिस पर मकान पर कब्जा कराने का आरोप

Mon, 20 Jul 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Blame of police to take possession of house
देहली गेट थाना पुलिस पर एक व्यक्ति ने उसके भाई को संरक्षण देने और उसे मकान पर कब्जा दिलाने का आरोप लगया है। रविवार को शिकायतकर्ता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनिल कुमार निवासी सराय राधा, देहली गेट ने एसएसपी को शिकायत सौंप कहा कि उसके व भाई के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है। 2008 में उक्त मकान का असिसमेंट पिता ने प्रार्थी के नाम पर किया था। इसके बाद से सरकारी कागजों में उसका नाम दर्ज है। साथ ही वह सभी प्रकार के कर भी अदा कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों भाई मकान के नीचे के हिस्से को तोड़ने के लिए पहुंच गया। विरोध पर उसने पुलिस बुला ली। पुलिस के एक दरोगा ने उससे सांठगांठ कर ली है। अब दरोगा भी भाई का साथ दे रहा है । दरोगा मकान पर कब्जा कराने को आमद है । साथ ही उसे झूठे आरोप में हवालात में भी बंद कर चुका है । एसएसपी ने शिकायत सुन अनिल को मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed