फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJYM Metropolitan President threaten to take petha trader to police station audio viral

अलीगढ़: भाजयुमे महानगर अध्यक्ष ने पेठा व्यापारी को मारते हुए थाने ले जाने की दी धमकी, ऑडियो वायरल

Mon, 11 Oct 2021 11:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 11 Oct 2021 11:05 PM IST
सार

पेठा व्यापारी का आरोप है कि निखिल उसको मारते हुए थाने में ले जाने की धमकी दे रहे थे। हालांकि, निखिल ने आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
BJYM Metropolitan President threaten to take petha trader to police station audio viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह के बेटे के ऑडियो का मामला अभी तक पूरी तरह से ठंडा नहीं हुआ है और अब दूसरा मामला सामने आ गया है। अबकी बार पूर्व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी का ऑडियो चर्चा बटोर रहा है। जिसमें एक पेठा व्यापारी और उनके बीच की बातचीत है। 

विज्ञापन


पेठा व्यापारी का आरोप है कि निखिल उसको मारते हुए थाने में ले जाने की धमकी दे रहे थे। हालांकि, निखिल ने आरोपों को निराधार बताया है। यही नहीं पेठा व्यापारी ने पैसे लेकर पद देने का आरोप लगाया तो निखिल ने इसको बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


अचलताल स्थित अन्नू पेठा उर्फ सुमित भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि एक आडियो में निखिल माहेश्वरी अन्नू से कह रहे हैं कि पागल हो गए हो, मेरे खिलाफ फेसबुक पर क्या लिख रहे हो? मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत प्रचार क्यों कर रहे हो? इस पर अन्नू ने जवाब दिया कि वह अपने साथियों को रोकें। इसी बहस में दोनों के बीच कहासुनी बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल आवेश में आ गए, उन्होंने कहा कि सुधर जाओ, वरना मारते हुए तुम्हें गांधीपार्क थाने तक ले जाऊंगा। अन्नू का दावा है कि यह बात उनके और निखिल के बीच हो रही है और निखिल उन्हें धमकी दे रहे हैं। निखिल माहेश्वरी का कहना है कि सोशल मीडिया पर अन्नू उनके बारे में गलत प्रचार कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उन्हें मना किया था। इस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने प्रकरण की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed