फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP working to throw the country in the fire of communalism: Tauqeer Alam

देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का काम कर रही भाजपा : तौकीर आलम

Mon, 21 Jun 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP working to throw the country in the fire of communalism: Tauqeer Alam
महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक संगठन की गतिशीलता 2022 के चुनाव को लेकर भुजपुरा में हाजी राशिद कुरैशी के स्थल पर महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद की अध्यक्षता में हुई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश महासचिव बदरूद्दीन कुरैशी, जनपद प्रभारी मुकेश धनगर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की आलोचना करते हुए देश के लिए खतरा बताया और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को देश को डुबोने वाला बताया। तौकीर आलम ने कहा कि देश में मुस्लिम समाज को भाजपा निशाना बना रही है और सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी हर गांव, हर वार्ड में जाकर जागरूकता अभियान चला रही है, जिसमें हर वार्ड में 10 सदस्यीय कमेटी होगी, जो वार्ड स्तर पर संघर्ष करेगी और कोरोना पीड़ितों को दवा देगी।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम वार्ड स्तर पर होगा। जनपद प्रभारी मुकेश धनगर ने कहा कि हमें संगठन को और गतिशील बनाना है जिसमें अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़ों को जोड़ कर संघर्ष किया जाएगा। पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि अल्पसंख्यकों को एक जुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ना होगा। सभा में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, हाजी अरशान, जियाउर्रहमान, राजेश राज जीवन, राशिद कुरैशी, मुस्तकीम कुरैशी, नईम कुरैशी, वीरी सिंह बंजारा, मुश्ताक अहमद, अर्शी मालिक, सौरभ द्विवेदी, अभिषेक जैन, नितिन चौहान, प्रमोद शर्मा, रामगोपाल रैना, सुहेब हसन, अमित सिंह, सौरभ पाराशर, शारिक एडवोकेट, अनारशाह, आस मोहम्मद, पप्पन, अदीब हसन, साहिल, इकराम बैग, पप्पू कुरैशी, योगेश धनगर, मो.रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed