{"_id":"61d748457c126454dd4475ed","slug":"bjp-workers-raised-slogans-in-front-of-vivek-bansal-s-house-city-office-news-ali2824973169","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक बंसल के घर के सामने भाजपाइयों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक बंसल के घर के सामने भाजपाइयों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लापरवाही पर आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल के घर के सामने नारेबाजी की। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के निशाने पर कांग्रेसी हैं।
भाजयुमो महानगर द्वारा मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन से मैरिस रोड चौराहे तक शाम को मशाल जुलूस निकाला गया। विवेक बंसल के घर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस तेरी कब्र खुदेगी अलीगढ़ की धरती पर’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस, सोनिया, राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगे। महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने बताया कि मशाल जुलूस के समय विवेक बंसल गाड़ी में बैठकर कही जा रहे थे। कार्यक्रम में रजत गौतम, शिवम शर्मा, यश गोयल, तन्मय वार्ष्णेय, विवेक शर्मा आदि सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग
जिला भाजयुमो द्वारा रामघाट रोड पर अतरौली अड्डा से जनकपुरी तिराहे तक मशाल जुलूस एवं कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस, पंजाब सरकार, सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा नेताओं ने तत्काल प्रभाव से पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, शशी सिंह, श्यौराज सिंह, शिवनारायण शर्मा, गौरव शर्मा, आशा सिंह, प्रमेंद्रपाल सिंह गुड्डू, डॉ. निशित शर्मा, राजीव रज्जी, अमित ठाकुर, सौरभ चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
भाषा शैली भाजपा की संस्कृति को दर्शाती है : विवेक बंसल
अलीगढ़। कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि जब मैं गाड़ी से बाहर निकल रहा था, उसी समय भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। उनकी भाषा शैली उनकी पार्टी की संस्कृति को दर्शाती है। यह उनकी संस्कृति है।
भाजपाइयों ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में बृहस्पतिवार को भाजपा अल्पसंख्यक ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने अचल ताल स्थित रामलीला ग्राउंड पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और पंजाब के सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
भाजपा अल्पसंख्यक ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस ने साजिश रचते हुए प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। इससे कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है। महामंत्री त्रिलोक सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने न केवल देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि संवैधानिक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। इस दौरान ललितेश लोधी, ललित प्रजापति, मुनेश प्रजापति, विजय कश्यप, मीडिया प्रमुख डीके सिंह, ललित बघेल, विकास सविता, अमित गोस्वामी, सोनू जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मशाल जूलुस निकालते भाजपा भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी।- फोटो : CITY OFFICE