फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP's aggressive display on the collectorate against Congress

कांग्रेस के खिलाफ भाजपाइयों का कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन

Thu, 20 Dec 2018 02:27 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 20 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
BJP's aggressive display on the collectorate against Congress
राफेल डील प्रकरण में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Amar Ujala
हिंदीभाषी तीन प्रमुख राज्यों में करारी हार, महागठबंधन की तेज होती रफ्तार और राफेल डील पर घिरी पीएम मोदी की सरकार का माहौल दोबारा से बनाने के लिए भाजपाइयों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणियां की तो कलेक्ट्रेट के साइलेंस जोन और शांति व्यवस्था की धज्जियां भी उड़ाईं। प्रदर्शन करते भाजपाइयों ने डीएम की कार थपथपा कर उसे धक्का देकर आगे ढकेलने की कोशिश की और उसके बाद डीएम कक्ष का दरवाजा भी खूब थपथपाया। इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने रहे। केंद्र और राज्य, दोनों जगह खुद की पूर्ण बहुमत सरकार होने के बाद भी भाजपाइयों ने शक्ति प्रदर्शन के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया। जोश का आलम ये हो गया कि डीएम कक्ष के ठीक बाहर धरने पर बैठे भाजपाइयों ने राहुल गांधी मुर्दाबाद की जगह नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगा दिए। 
विज्ञापन



कुछ देर बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष ठा.गोपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने डीएम को अलग-अलग सौंपा। 
राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट के बयान से उत्साहित भाजपाइयों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर अपनी ताकत दिखाई। जिलाध्यक्ष ठा.गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपाई दोपहर 12 बजे के करीब कलेक्ट्रेट पहुंचे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति गुस्सा दिखाया।
विज्ञापन



राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट भवन के द्वार पर खड़ी डीएम की कार के पास जबर्दस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ जोशीले कार्यकर्ताओं ने बीच में खड़ी डीएम की कार को थपथपाया तो उसे धक्का देकर परे हटाने की कोशिश भी की। बाद में डीएम का ड्राइवर कार को दूर ले गया। इसके बाद कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के समक्ष पहुंच गए। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को देखकर डीएम ने अपने कक्ष के दरवाजे बंद करा दिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच नारे लगाते कुछ कार्यकर्ताओं ने दरवाजा थपथपा डाला और करीब 20 मिनट तक जमकर तांडव मचाया। बाद में मौके पर पहुंचे पार्टी नेता उन्हें कक्ष से दूर सीढ़ियों पर ले गए। यहां महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने डीएम के समक्ष राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पढ़कर सुनाया। डीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 



इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह,ठा.श्यौराज सिंह, सुनील पांडेय, महामंत्री मानव महाजन, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, डॉ. मानवेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, सुशील मित्तल, डॉ.निशित शर्मा, मधुलिका राघव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा निखिल माहेश्वरी, संगीता वार्ष्णेय, पूनम बजाज, कृष्णा गुप्ता, शिव नारायण शर्मा, भूपेंद्र वार्ष्णेय, हरिबाबू गुप्ता, सुरेश शर्मा, जितेंद्र तोमर, ओपी लाला, उदयवीर सिंह, संजय शर्मा, विनोद दिवाकर, विनोद पाठक, डॉ. मुकेश शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, सीपी सिंह, सुभाष शुक्ला, महेंद्र लोधी, मनीष वूल, दया शर्मा, गौरी आर्य, मिनेश भारद्वाज, अन्नू बीड़ी, अन्नू पेठा, अख्तर पहलवान, देव अग्रवाल, प्रवेश सेंगर, अलका गुप्ता, राहुल चेतन आदि माैजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed