फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP people burnt the effigy of Bilawal Bhutto

Aligarh News: भाजपाइयों ने फूंका बिलावल भुट्टो का पुतला

Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
BJP people burnt the effigy of Bilawal Bhutto
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावत भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ? - फोटो : CITY OFFICE
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपाई आंदोलित हो उठे हैं। शनिवार को लंबे समय बाद भाजपाइयों ने शहर में दो अलग अलग जगहों पर प्रदर्शन किए। इस दौरान पुतले फूंके गए और नारेबाजी की। इसे लेकर पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। सेंटर प्वाइंट चौराहे पर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में व बारहद्वारी चौराहे पर महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में हुए प्रदर्शनों के चलते जाम के हालात रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के सामने बारहद्वारी चौराहे पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत की अगुवाई में बिलावल भुट्टो पुतला फूंका गया। पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह टिप्पणियां पाकिस्तान का स्तर जाहिर करती हैं कि वह भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए किस हद तक जा सकता है।
विज्ञापन

कोल विधायक अनिल पाराशर व एमएलसी डा. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि दुनिया लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी का काम देख रही है। बिलावल ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह निंदनीय है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, विशाल देशभक्त, वैभव गौतम, उपाध्यक्ष वीएस पॉल, कुशल पाल सिंह, जितेंद्र जीतू, वाई के गुप्ता, सुधा सिंह, सुबोध स्वीटी, संजय गोयल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय विक्त्रस्म सिंह,राजू पंडित ,केके गोस्वामी,रवि राज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौखलाहट में है पाकिस्तान : जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी ऋषिपाल सिंह की अगुवाई में सेंटर प्वाइंट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूएन में हुई किरकिरी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। तमाम आतंकी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं, उन्हें कभी नहीं देखता और विवादित बयान देता है। इस मौके पर छर्रा विधायक रविन्द्र पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, विक्रम सिंह हिंडौल, शिवनारायण शर्मा, धर्मेन्द्र चौधरी, सरिता माहेश्वरी, धर्मवीर लोधी, सौरभ चौधरी, धर्मेन्द्र लोधी, प्रमेन्द्र पाल सिंह गुड्डू, सुनील पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed