फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leaders engaged in helping students trapped in Ukraine

यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद में जुटे भाजपा पदाधिकारी

Thu, 03 Mar 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders engaged in helping students trapped in Ukraine
यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए भाजपा पदाधिकारी जुट गए हैं। टीम बनाकर छात्रों के घर जा रहे हैं और पार्टी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर बातचीत करा रहे हैं। यह भी दिलासा दे रहे हैं कि यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिला इकाई की बैठक बुधवार को जापान हाउस स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। यूक्रेन में फंसे बच्चों के अभिभावकों से बातचीत के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। भाजपा नेता अभिभावकों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दे रहे हैं। भाजपा लखनऊ द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर (+915223512022) पर उच्चाधिकारियों से बातचीत करा रहे हैं। टीम में क्षेत्रीय मंत्री अनीता जैन, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, अनेकपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, गौरव शर्मा, आशीष कुमार, ठाकुर सुरेश सिंह एवं अवध प्रकाश सिंह आदि शामिल हैं। जिला प्रवक्ता आशीष कुमार ने बताया कि यूक्रेन में जनपद के 49 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने सभी छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस निकालने की जिम्मेदारी ली है। संबंधित एजेंसियां प्रयास में लगी हैं। महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने बताया कि महानगर में चार टीमें काम कर रही हैं। वह स्वयं दो छात्रों के परिजनों से मिल चुके हैं। महानगर के 42 छात्र यूक्रेन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed