फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader's brother beaten up, attempt to kidnap

Aligarh News: भाजपा नेता के भाई को पीटा, अपहरण की कोशिश

Thu, 23 Feb 2023 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's brother beaten up, attempt to kidnap
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल के पास कपड़ा विक्रेता भाजपाई नेता के भाई के साथ कार सवार ग्राहकों ने मारपीट कर दी और अगवा कर कार में डाल ले गए। बाद में मुर्गामंडी के पास फेंककर भाग गए। मंगलवार देर शाम हुए घटनाक्रम पर पुलिस ने कुछ लोग हिरासत में लिए। मगर उन्हें शांति भंग में पाबंद कर दिया।
विज्ञापन

खबर पर सुबह भाजपा नेता व समर्थकों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। भाजपा अमरौली मंडल उपाध्यक्ष के भाई देवेंद्र कुमार की सारसौल के पास जीटी रोड पर कपड़े की दुकान है। मंगलवार रात कार सवार आधा दर्जन ग्राहक बनकर युवक दुकान पर आए और किसी बात पर विवाद के बाद गाली देने लगे। जब मना किया तो उन्होंने मारपीट करते हुए रंगदारी मांगना शुरू कर दिया। तमंचे की बटों से पीटा गया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने और भीड़ एकत्रित होते देख हमलावर देवेंद्र को दुकान से खींचकर कार में डाल ले गए। बाद में पीटते हुए फल मंडी के पास उतार दिया। इस दौरान देवेंद्र के चचेरे भाई ने कार सवारों को घेरने की कोशिश की तो उस पर फायरिंग कर दी। जाते समय आरोपी देवेंद्र की जेब से 2200 रुपये निकाल ले गए। बाद में देवेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया और पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच कर कुछ लोग चिह्नित किए और उन्हें पकड़कर शांति भंग में पाबंद कर दिया। सुबह जब यह खबर देवेंद्र व भाजपा नेता आदि को मिली तो वे बिफर गए और थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी महेश उर्फ विष्णु, तेजेंद्र, विनीत आदि को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed