फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader's grandson's body found on railway track

अलीगढ़ : रेलवे ट्रैक पर मिला भाजपा नेता के नाती का शव, हत्या का आरोप

Fri, 06 May 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's grandson's body found on railway track
रजत शर्मा का फाइल फोटो । - फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी थाना क्षेत्र के अवंतिका कॉलोनी फेस-1 में रहने वाली भाजपा नेता पुष्पलता शर्मा के 19 वर्षीय नाती का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। वह बुधवार शाम घर से पार्क में घूमने के लिए निकला था। परिवार ने सुबह शव की पहचान कर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। कई विवादों को जोड़कर हत्या का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

पुष्पलता शर्मा लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हैं। उनका बेटा प्रमोद भारद्वाज दिल्ली में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है और परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। प्रमोद का 19 वर्षीय बेटा रजत शर्मा यहां दादी पुष्पलता शर्मा के पास रहता था और रामघाट रोड स्थित हेरीटेज इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार, रोजाना की तरह रजत शाम पांच बजे पार्क में घूमने की बात कहकर घर से निकला था। नियत समय पर रजत के न लौटने पर दादी ने उसकी तलाश शुरू की। शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर दिल्ली से परिजन भी आ गए और रात में क्वार्सी पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसी बीच, रात में जीआरपी ने डीएस कॉलेज के सहारे से रेलवे ट्रैक के बराबर एक शव बरामद किया। सुबह क्वार्सी पुलिस के जरिये शव मिलने की खबर रजत के परिवार को हुई तो परिवार ने उस शव की पहचान रजत के शव के रूप में कर ली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत पर सबसे बुरा हाल दादी, मां व बहन का था। परिवार ने आरोप लगाया कि दोपहर में रजत के पास किसी दोस्त का फोन आया था। इसके बाद वह शाम को रोजाना की तरह घूमने गया। पिता प्रमोद भारद्वाज ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। इस मामले में इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह ने बताया कि अभी परिवार की ओर से मौखिक आरोप लगाए जा रहे हैं। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराया है। परिवार जो तहरीर देगा, उसके अनुसार जांच की जाएगी। सभी तथ्यों को देखकर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं किसी की प्रापर्टी पर तो नहीं नजर
परिवार ने अभी खुलकर किसी तरह की रंजिश की बात नहीं कही है, मगर इतना जरूर अंदेशा है कि कहीं किसी की नजर उनकी बेशकीमती प्रापर्टी पर तो नहीं या फिर रजत से किसी की कोई खुन्नस तो नहीं है। इन्हीं तथ्यों पर जांच होनी चाहिए, जिस दोस्त की कॉल आई है, उसे भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए।

शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद शाम को रजत का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन अंतिम संस्कार की गई। किशनपुर श्मशान गृह में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed