फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bjp leader Raghuraj Singh

भाजपा नेता रघुराज के पार्षद बेटे पर डकैती का मुकदमा

Fri, 14 Feb 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader Raghuraj Singh
बन्नादेवी क्षेत्र में बुधवार रात बरौली क्षेत्र के भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह के बेटे स्वर्गीयराकेश सिंह के साढू ठेकेदार/प्रापर्टी डीलर राजकुमार पर हमला व लूटपाट को लेकर भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह के नगर निगम पार्षद बेटे नीशू ठाकुर पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार का अभी जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मूल रूप से लोधा के गांव कोरह निवासी राजकुमार सिंह वर्तमान में प्रतिभा कॉलोनी बन्नादेवी में रहते हैं। दर्ज कराए मुकदमे में उन्होंने कहा है कि वह रॉयल रेजीडेंसी में एक समारोह से अपने घर के लिए रात करीब 11 बजे अपनी स्कार्पियो से निकले थे। रोड पर जाम लगा था। इसी दौरान पीछे से बरौला निवासी भाजपा नेता रघुराज सिंह का बेटा नीशू ठाकुर अपनी कार का हूटर बजाते हुए पहुंचा। वहां पर उसने कई लोगों के साथ बदतमीजी की। इसके बाद नीशू व उसके आठ-दस अज्ञात साथी उनसे आकर उलझ गए। जाम का हवाला देकर गाड़ी न हटाने पर उन्होंने गाली गलौज कर दी। साथ ही मारपीट कर फायरिंग भी की। जाते समय सोने की जंजीर व घड़ी लूट ले गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक तहरीर के आधार पर डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घायल राजकुमार सिंह की नाक में फ्रैक्चर व आंखों में परेशानी के चलते उन्हें अभी इलाज के लिए भरती किया गया है। बाकी धाराएं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तय होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed