फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP is ill-fated for the country: Tauqeer

देश के लिए मनहूस है भाजपा : तौकीर

Tue, 01 Feb 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP is ill-fated for the country: Tauqeer
पत्रकारों से वार्ता करते इत्तेहाद ए मिल्लत काउसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा। - फोटो : CITY OFFICE
इत्तिहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि देश के लिए भाजपा मनहूस है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि जो बीवी नहीं संभाल सका, वह देश संभाल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज को समर्थन देने पहुंचे तौकीर रजा ने कहा कि फिरकापरस्त पार्टी को अंदेशा था कि उनकी पार्टी (इत्तिहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) चुनाव लड़ेगी तो इसका फायदा उन्हें पहुंचेगा, जो वह बिल्कुल नहीं चाहते। इसलिए उन्हें कांग्रेस की हिमायत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर भाजपा नहीं दिलवा सकती। हमारे अंदर हिम्मत, ताकत है। हमें हथियार दो और फौज को आराम करने दो। हम हिंदू भाइयों के लिए लड़ेंगे और कैलाश मानसरोवर को अपने देश में वापस लाएंगे। पाकिस्तान को वापस हिंदुस्तान में मिला सकते हैं।
विज्ञापन

तौकीर रजा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। वह 80 और 20 की मानसिकता वाले हैं। सोशल डिस्टेंसिंग वाले लोग हैं। सोशल डिस्टेंसिंग उनकी हमेशा से मानसिकता रही है। वे गोडसेवादी हैं। वे गांधीवादियों को अपमानित करने का काम करते हैं। भाजपाई सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास कहते हैं। अगर यह बात सच्ची होती तो यह 80 और 20 की बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई कांग्रेस से रही है। भाजपा से लड़ाई इसलिए है, क्योंकि यह देश को बेचने का काम कर रही है। हम अपने देश को बिकते हुए देखते रहे, यह हमारा जमीर इजाजत नहीं देता है। कांग्रेस ने मुसलमानों को नुकसान पहुंचाया, लेकिन देश को नुकसान नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में मुसलमान वोटरों का बिखराव न हो, जो भाजपा को हराए, उसी को वोट दें। भाजपा की सरकार नहीं बननी चाहिए। भाजपा देश को बर्बाद कर रही है। भाजपा शासन में एक भी दंगा नहीं होने के सवाल पर उन्होेंने कहा कि भाजपा के लोग ही दंगा करते थे, चोर आज चौकीदार बना बैठा है। सपा के शासनकाल 2012-17 में 176 दंगे हुए थे। अखिलेश यादव के पास कोई विजन नहीं है। वह केवल हवा में उड़ रहे हैं। मौलाना तौकीर ने कहा कि विकास दुबे, जियाउल हक, अखलाक जैसी वारदात नहीं होना चाहिए, इसी की जद्दोजहद वह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed