{"_id":"67179c49b017ef3b3405755e","slug":"bikes-collide-head-on-one-dead-another-injured-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल, परिवार में छाया मातम
Tue, 22 Oct 2024 06:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:06 PM IST
सार
नमो नारायण शर्मा घर से इगलास के लिए गए थे। लौटते समय भैंया की पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नमो नारायण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया
विज्ञापन
मृतक नमो नारायण शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में गहलऊ क्षेत्र अंतर्गत इगलास-गोंडा मार्ग पर भैंया की पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला जुझार निवासी 66 वर्षीय नमो नारायण शर्मा पुत्र भूदेव शर्मा घर से इगलास के लिए गए थे। लौटते समय भैंया की पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे नमो नारायण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अलीगढ़ भेजा गया। स्थानीय किसान और राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस और पी आरवी को दी। उप निरीक्षक अभिषेक निगम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन