{"_id":"68d96b38cce4d375e40a9908","slug":"bike-showroom-owner-murder-case-ashok-pandey-sent-to-jail-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक शोरूम स्वामी हत्याकांड: हत्या की साजिश में अशोक पांडेय को भेजा जेल, महामंडलेश्वर पूजा शकुन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक शोरूम स्वामी हत्याकांड: हत्या की साजिश में अशोक पांडेय को भेजा जेल, महामंडलेश्वर पूजा शकुन की तलाश
Sun, 28 Sep 2025 10:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:37 PM IST
सार
सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार अशोक पांडेय से अब तक पूछताछ व जांच में तकनीकी साक्ष्यों के सहारे उजागर हुआ है कि यह हत्या पूजा शकुन ने साजिश रचकर कराई है, जिसकी पूरी जानकारी व मूक सहमति अशोक पांडेय को थी।
विज्ञापन
कोर्ट में अशोक पांडे को पेशी के लिए ले जाता पुलिसकर्मी पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या की साजिश में आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय को रविवार को जेल भेज दिया गया। अब तक की पुलिस जांच में उजागर हुआ कि इस हत्या की साजिश पूजा शकुन पांडेय द्वारा रची गई, जिसमें अशोक पांडेय शामिल रहे और उन्हें पूरी जानकारी दी। इस तरह के तकनीकी साक्ष्य पुलिस को मिले हैं, जिसके आधार पर अशोक पांडेय को जेल भेजा गया है। बाकी पूजा शकुन व शूटरों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है।
विज्ञापन
हाथरस सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की शुक्रवार देर शाम खेरेश्वर चौराहा पर रोडवेज बस में चढ़ते समय बाइक सवार शूटरों ने हत्या कर दी थी। घटना के समय वे अपने गल्ला आढ़ती पिता नीरज गुप्ता व चचेरे भाई संग खैर से कचौरा जा रहे थे। इस हत्या का मुकदमा रोरावर थाने में गांधीपार्क के बी-दास कंपाउंड की अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय व उनके पति राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय व दो अज्ञात आरोपियों पर कराया गया। जिसमें पांडेय दंपती पर साजिश रचकर हत्या कराने का आरोप है। इधर, पुलिस ने 26 सितंबर रात ही अशोक पांडेय को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार अशोक पांडेय से अब तक पूछताछ व जांच में तकनीकी साक्ष्यों के सहारे उजागर हुआ है कि यह हत्या पूजा शकुन ने साजिश रचकर कराई है, जिसकी पूरी जानकारी व मूक सहमति अशोक पांडेय को थी। खुद अशोक पांडेय पहले अभिषेक को किसी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाना चाहते थे। जब उसमें बात नहीं बनी तो हत्या की साजिश रची गई।
विज्ञापन
इसके पीछे अब तक मूल कारण रुपयों का विवाद, व्यापार में पार्टनरशिप न करना उजागर हुआ है। चूंकि पूजा शुकन की अभिषेक से ज्यादा करीबी थी। इसलिए पूजा शकुन के पकड़े जाने के बाद कुछ अन्य कारण भी सामने आ सकते हैं। इसलिए हमारी टीमें उन्हें और शूटरों को पकडऩे के प्रयास में जुटी हैं। 28 सितंबर को अशोक पांडेय को हत्या की साजिश के आरोप में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेजा गया है।