{"_id":"60ca500d8ebc3e87637522f2","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-rs-1-20-lakh-from-the-accountant-aligarh-news-ali2657092108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से 1.20 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से 1.20 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
एटा रोड पर मंडी समिति के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार की देर शाम को बैंक से पैसा निकालकर लौट रहे एक आढ़ती के मुनीम से तमंचों के बल पर 1.20 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना के संबंध में आढ़ती ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
जानकारी के अनुसार मंडी में थोक आढ़ती सुभाष एंड कंपनी के मुनीम अशोक यादव ने स्टेट बैंक से 1.75 लाख रुपये निकाले थे। मुनीम ने पैसे थैले में डालकर बाइक की डिग्गी में रख लिए। शाम करीब साढ़े पांच बजे मुनीम जैसे ही मंडी के गेट पर पहुंचा, वैसे ही पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने मुनीम की बाइक को लात मारकर गिरा दिया और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर डिग्गी से रुपयों से भरा थैला निकाल लिया। थैले में रखे 1.20 लाख रुपये बदमाश ले गए, जबकि अलग से रखे 50 हजार रुपये डिग्गी में पड़े रह गए। लूट की इस वारदात से व्यापारियों में दहशत है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।