फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike riders shot car driver in road rage

अलीगढ़ः रोडरेज में बाइक सवारों ने कार चालक को गोली मारी

Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike riders shot car driver in road rage
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में कमालपुर बाईपास पर नगला मानसिंह के पास बुधवार रात रोडरेज में बाइक सवार युवकों ने कार चालक को गोली मार दी। इस दौरान गोली सिर में लगी है। कार चालक को नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं सीसीटीवी की मदद से हमलावरों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्वार्सी देवसेनी का कार चालक सुरेंद्र कुमार हाथरस की एक निजी कंपनी की कार चलाता है। बुधवार रात वह कंपनी के अधिकारी को हाथरस से लेकर अलीगढ़ लौट रहा था। तभी कार आगे पीछे करने को लेकर नगला मानसिंह के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी कार ओवरटेक कर रुकवा ली और चालक को नीचे उतारकर गोली मार दी। गोली चालक सुरेंद्र के सिर में लगी है। इस दौरान फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग एकत्रित हुए, जिन्हें देख हमलावर भाग गए। खबर पर सीओ व इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हुलिया के आधार पर बाइक सवारों को आसपास के इलाके में तलाश किया , लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका । पुलिस ने घायल सुरेंद्र को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सीओ के अनुसार घटना रोडरेज में होना प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच व आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed