फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike riders ran away after shooting a teenager

Aligarh News: किशोर को गोली मार कर फरार हुए बाइक सवार, घायल मेडिकल कॉलेज को रेफर

Thu, 29 Feb 2024 08:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 08:37 PM IST
सार

किशोर अपने दोस्त के साथ आलू के बोरे लेने के लिए बाइक से पनैठी जा रहा था। जैसे ही वह अलहदादपुर गांव के पास बीएमडी स्कूल के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने उसकी बाइक पर पीछे बैठे किशोर पर गोली चला दी। गोली किशोर की कमर में जा लगी।

विज्ञापन
Bike riders ran away after shooting a teenager
किशोर को गोली मारी - फोटो : Social Media

विस्तार

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर निवासी किशोर को 29 फरवरी दोपहर अलहदादपुर गांव के निकट बाइक सवार युवकों ने पीछे से गोली मार दी और फरार हो गए। साथ में मौजूद दोस्त ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

साधू आश्रम हलका क्षेत्र के गांव दाऊदपुर निवासी 16 वर्षीय यश ठाकुर पुत्र विवेक ठाकुर दोपहर अपने दोस्त दिनेश काली पुत्र दलवीर सिंह के साथ आलू के बोरे लेने के लिए बाइक से पनैठी जा रहा था। काली का कहना है कि जैसे ही वह अलहदादपुर गांव के पास बीएमडी स्कूल के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने उसकी बाइक पर पीछे बैठे यश ठाकुर पर गोली चला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली यश की कमर में जा लगी। आनन-फानन में घायल को धनीपुर ब्लॉक के निकट निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे देर शाम जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हरदुआगंज थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed