{"_id":"67c0a5c745e06072c80b7dcb","slug":"bike-riders-opened-fire-on-cars-two-arrested-from-amu-ss-south-hall-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: बाइक सवारों ने कार पर की फायरिंग, एएमयू के एसएस साउथ हॉल से दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: बाइक सवारों ने कार पर की फायरिंग, एएमयू के एसएस साउथ हॉल से दो गिरफ्तार
Fri, 28 Feb 2025 04:20 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2025 04:20 AM IST
सार
एक कार जमालपुर में सड़क किनारे खड़ी थी। दो युवकों ने बेवजह फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि कार में उस समय कोई था नहीं। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में सिविल लाइंस के जमालपुर इलाके में 26 फरवरी देर शाम रंगबाजी में बाइक सवारों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर 27 फरवरी शाम एएमयू के एसएस साउथ हॉल से दो आरोपियों को दबोच लिया है। देर रात तक उनसे पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
26 फरवरी की शाम सात बजे एक कार जमालपुर में सड़क किनारे खड़ी थी। दो युवकों ने बेवजह फायरिंग कर दी। गनीमत ये रही कि कार में उस समय कोई था नहीं। फायरिंग की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी कार के मालिक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सीओ तृतीय अभय पांडेय बताते हैं कि कार स्वामी जवां के रठगवां का बताया गया है। उसे तहरीर देने बुलाया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। वे पहले भी अपराध में शामिल रहे हैं। घटना को अंजाम देकर एएमयू में छिप गए थे।
विज्ञापन