फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike rider impinged with Matador to avoid fallen tree, one died

अलीगढ़ : गिरे पेड़ से बचने में मेटाडोर से टकराए बाइक सवार, एक की मौत

Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike rider impinged with Matador to avoid fallen tree, one died
राजकपूर का फाइल फोटो - फोटो : HARDUAGANJ
सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे अलहदादपुर गांव के समीप छर्रा विधायक के कैंप कार्यालय के पास सड़क पर गिरे पेड़ से बचने की कोशिश में बाइक सवार चचेरे भाई एक मेटाडोर से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। वही टमाटर से भरी मेटाडोर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव भोजपुर निवासी राज कपूर (48) पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह के साथ सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे पनैठी की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। अलहदादपुर गांव के समीप छर्रा विधायक के कैंप कार्यालय के पास सड़क पर पेड़ गिरा देखकर उससे बचने की कोशिश में वह विपरीत दिशा से आ रही मेटाडोर से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने राज कपूर को मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी समेत चार बेटी एक बेटा है। तीन बेटियां विवाहित हैं। सभी का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं पहुंची थी। पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र जीवन सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में सोमवार की रात जाहरवीर को जोत बजने और मंगलवार को रामायण का अखंड पाठ का कार्यक्रम था, जिसके लिए दोनों चचेरे भाई कुछ सामान लेकर गांव लौट रहे थे। उधर मंगलवार की सुबह ग्रामीण पलटी मेटाडोर से गिरे टमाटर बटोरकर ले जाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed