{"_id":"67608c25d3e9a7518c0642c8","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-unknown-vehicle-companion-injured-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101113-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Tue, 17 Dec 2024 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब आठ बजे जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास अज्ञात वाहन एक बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
पिलखना निवासी आलम खां पुत्र मुंशी और त्रिवेदी धान का कारोबार करते हैं। सोमवार की देर शाम दोनों धनीपुर मंडी से बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे जीटी स्थित गांव खेड़ा नारायन सिंह कट के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस और सरकारी एंबुलेंस सेवा को फोन कर सूचना दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना की सूचना देने पर भी पुलिस नहीं पहुंची। एंबुलेंस पहुंचने पर दोनों को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने आलम खां (50 को मृतक घोषित कर दिया। त्रिवेदी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। आलम खां अपने पीछे पत्नी नूरजहां और दस बच्चों को रोता छोड़ गए हैं।