{"_id":"6842cebe0dc971e47e02887b","slug":"bijendra-singh-lashed-out-at-satish-gautam-for-becoming-fci-chairman-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने थमाया झुनझुना: एफसीआई चेयरमैन बनने पर सतीश गौतम पर बरसे बिजेंद्र, मंत्री का दर्जा पर बोले यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने थमाया झुनझुना: एफसीआई चेयरमैन बनने पर सतीश गौतम पर बरसे बिजेंद्र, मंत्री का दर्जा पर बोले यह
Fri, 06 Jun 2025 04:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Jun 2025 04:49 PM IST
सार
पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सतीश गौतम को केंद्र सरकार ने सिर्फ झुनझुना थमाया है। वह मंत्री का दर्जा मिलने की बात कह रहे हैं, जबकि मंत्री बनने के लिए राष्ट्रपति से शपथ लेनी पड़ती है, जो उन्होंने नहीं ली है।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सपा नेता चौ बिजेन्द्र सिंह व अन्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
सांसद सतीग गौतम को एफसीआई का यूपी चेयरमैन बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एफसीआई यूपी के चेयरमैन पद को झुनझुना करार दिया। मंत्री दर्जा मिलने को भी गलत ठहराया।
विज्ञापन
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के एफसीआई उत्तर प्रदेश के चेयरमैन बनने पर पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह खूब बरसे। उन्होंने कहा कि सतीश गौतम को केंद्र सरकार ने सिर्फ झुनझुना थमाया है। वह मंत्री का दर्जा मिलने की बात कह रहे हैं, जबकि मंत्री बनने के लिए राष्ट्रपति से शपथ लेनी पड़ती है, जो उन्होंने नहीं ली है।
विज्ञापन
5 जून को पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद अपनी गिरती हुई शाख को बचाने के लिए मंत्री पद का दर्जा मिलने का प्रचार कर रहे हैं, जो गलत है। इससे अलीगढ़ का भला नहीं होने वाला है। अगर वास्तव में यहां के लोगों का वह भला करना चाहते हैं, तो उन्हें केंद्र सरकार से जिले के लिए विशेष पैकेज मांगना चाहिए। इससे जिले में स्वास्थ्य, सीवरेज, साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। इस मौके पर फुरकान मिर्जा मौजूद रहे।
विज्ञापन