{"_id":"5f9491948ebc3e9be6020273","slug":"bihar-election-city-office-news-ali247131289","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनावः छात्र नेता चले चुनावी राह, एएमयू में दिख रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनावः छात्र नेता चले चुनावी राह, एएमयू में दिख रहा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी के बीच ही अब सामाजिक, दैनिक के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियां भी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। बिहार में हो रहे चुनाव में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बिहार के छात्र जो कि इन दिनों अपने घरों पर ही हैं, सक्रियता के साथ चुनाव में अपने समर्थक के साथ खड़े हैं।
दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट से एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर एएमयू में पढ़ने वाले खासतौर से बिहार के छात्रों में खास उत्साह देखा जा रहा है। एएमयू के वरिष्ठ छात्र नेता मोहम्मद शिकोह कहते हैं कि उस्मानी यहां पर डेंटल कॉलेज में पढ़ते थे और अब चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उस्मानी अगर सफलता हासिल करते हैं तो इसे पूरी अलीगढ़ मुस्लिम बिरादरी की जीत के तौर पर देखा जाएगा। इसको लेकर छात्र बहुत खुश हैं।
एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शहजाद आलम बरनी कहते हैं कि के छात्रों ने सियासत में बड़ा मुकाम पाया है। ऐसे छात्रों की लंबी फेहरिस्त है, जिन्होंने राजनीति में रहकर देश की सेवा की। इसके अलावा दूसरी ओर उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में स्थानीय कांग्रेसियों को जो जिम्मेदारी मिली है, उसको निभाने के लिए वह संबंधित क्षेत्र में चले गए हैं। उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव गौरांग देव चौहान अमरोहा में उपचुनाव में चुनाव लड़ा रहे हैं । एक नवंबर को प्रचार की अंतिम तारीख है, जबकि तीन नवंबर को मतदान होना है। गौरांग देव चौहान कहते हैं कि बहुत लंबे समय बाद कोई बड़ी राजनीतिक गतिविधि हो रही है। इसको बहुत गंभीरता से लिया गया है । साथ ही पर्याप्त सावधानी भी बरती जा रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का बिहार कनेक्शन
- एएमयू में करीब तीन हजार बिहार के विद्यार्थी पढ़ते हैं। शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टाफ अलग।
- छात्र संघ चुनाव में अभी बिहार के छात्र निर्णायक भूमिका अदा करते हैं।
- कई पूर्व छात्र नेता बिहार की राजनीति में अहम स्थान स्थान हासिल कर चुके हैं।
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का एक केंद्र बिहार के किशनगंज में भी संचालित है।