{"_id":"5daeb7268ebc3e01346ce1df","slug":"bihar-cisf-official-tried-suicide-in-aligarh-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: पारिवारिक कलह से परेशान सीआईएसएफ के जवान ने पत्नी सहित खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: पारिवारिक कलह से परेशान सीआईएसएफ के जवान ने पत्नी सहित खाया जहर
Tue, 22 Oct 2019 01:30 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
पत्नी जूली कुमारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के जवा थाना क्षेत्र में स्थित कासिमपुर पावर हाउस में तैनात सीआईएसएफ के जवान ने सोमवार रात पत्नी सहित विषैला पदार्थ खा लिया। इसमें जवान की पत्नी की मौत हो गई, जबकि जवान गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जवान बिहार के पटना जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
पटना के रहने वाले जवान अजीत कुमार (32) ने साल 2017 में सीआईएसएफ ज्वाइन किया था। काफी समय से वह कासिमपुर पावर हाउस के प्रबंधक आरकेवाईके आवास पर ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार सुबह उसके ड्यूटी पर ना पहुंचने पर स्टाफ ने फोन किया। फोन ना उठाने पर स्टाफ का एक जवान अजीत के क्वार्टर पर पहुंचा, जिसका दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
जवान ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर पत्नी जूली कुमारी (30) मृत हालत में पड़ी थी, जबकि अजीत तड़प रहा था। यह देख उसने तत्काल स्टाफ सहित थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान अजीत को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जवा इंस्पेक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का सामने आ रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिवार वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।