फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Big land scam in Tappal Aligarh

बड़ा भूमि घोटाला : 1000 लोगों को खेती की जमीन में काट दिए 500 प्लॉट, निवेशकों के फंसे 600 करोड़

Tue, 14 Jan 2025 04:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2025 04:23 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित 90 गांवों में आवासीय और व्यावसायिक उद्देश्य से प्लाटिंग नहीं हो सकती। इसके बाद भी सर्किल रेट से पांच गुना ज्यादा दामों में जमीन बेच दी गई है।

विज्ञापन
Big land scam in Tappal Aligarh
घोटाले के बारे में जानकारी करने पुहंची एसडीएम महिमा राजपूत - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे की खेती की भूमि पर आवासीय कॉलोनियों के नाम पर प्लॉट काटकर बेचने का बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है। यीडा (यमुना विकास प्राधिकरण) ने इस क्षेत्र के 90 गांवों में आवासीय प्लाटिंग पर रोक लगाई हुई है। इसके बाद भी पिछले कुछ सालों में करीब 1000 लोगों को 600 करोड़ रुपये से अधिक के प्लॉट बेच दिए गए। प्रारंभिक पड़ताल में ऐसे प्लॉटों की संख्या 500 बताई जा रही है।

विज्ञापन


12 जनवरी को यहां हुई कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई के बाद प्लॉट के खरीदारों में खलबली मच गई है। दरअसल, यीडा के मास्टर प्लान फेज दो में टप्पल क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। टप्पल और मथुरा के बाजना क्षेत्र में अर्बन सेंटर और लॉजिस्टिक हब बनाने की तैयारी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित 90 गांवों में आवासीय और व्यावसायिक उद्देश्य से प्लाटिंग नहीं हो सकती। इसके बाद भी सर्किल रेट से पांच गुना ज्यादा दामों में जमीन बेच दी गई है। फिलहाल कॉलोनाइजरों के शिविरों से बरामद एक दर्जन लैपटॉप की अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कुछ और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। अवैध प्लाटिंग में आधा दर्जन से अधिक प्रॉपर्टी कारोबार और रीयल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनियों के नाम सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे बनने के बाद ही टप्पल क्षेत्र की जमीन पर भूमाफिया की नजर टिक गई थी। जैसे-जैसे इससे जुड़ने वाली सड़कों का निर्माण हुआ रियल एस्टेट की कई कंपनियां सक्रिय हो गईं। उन्होंने गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत एनसीआर के कई शहरों में टप्पल में प्लॉट की बिक्री का प्रचार शुरू कर दिया। टप्पल से लगे जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, डिफेंस कॉरीडोर, ट्रांसपोर्ट नगर, राज्य विश्वविद्यालय आदि की सुविधाओं का भी प्रचार किया गया, जिससे खरीदार प्रभावित हुए।

टप्पल में कॉलोनी बसाने के लिए हो रही प्लाटिंग की जांच चल रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि एनसीआर के कई शहरों के लोगों ने यहां आवास के लिए प्लॉट खरीदे हैं। कॉलोनाइजरों के लैपटॉप और नक्शों की जांच चल रही है।- महिमा राजपूत, एसडीएम खैर 
टप्पल में प्लॉट बेचने के लिए लगाए गए शिविरों में बरामद हुए लैपटॉप तथा नक्शों की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।- विशाख जी. जिलाधिकारी

रविवार का दिन तय किया था खरीदारों को साइट दिखाने के लिए

कॉलोनाइजरों ने खरीदारों को प्लॉट दिखाने के लिए रविवार का दिन तय किया था। प्रत्येक रविवार को शिविर लगाकर खरीदारों को बुलाया जाता था। इस दिन अधिकांश कारपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों की छुट्टी होती है और यह लोग यहां आसानी से आ भी जाते हैं। 12 जनवरी को भी टप्पल में कई क्षेत्रों में शिविर लगाकर प्लाटों की बुकिंग की जा रही थी।

मनमाने दामों पर बिकती रही जमीन, सोते रहे अफसर
टप्पल में यमुना एक्सप्रेस-वे के आसपास खेती के लिए जमीन का सर्किल रेट 4300 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर है, जबकि कॉलोनाइजरों ने यह जमीन आवासीय प्लॉट के लिए 25 हजार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर तक के दामों में बेच दी। जबकि एक्सप्रेस-वे के किनारे बसे 90 गांवों में जमीन फिलहाल कृषि कार्य के लिए है। यह धंधा कई साल से चल रहा था, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद प्लॉट खरीदने वालों का पैसा फंस चुका है। अभी टप्पल की जमीन को लेकर यीडा की योजना भी आएगी, जिसके बाद जमीन का स्वरूप तय होगा। यदि प्लॉट खरीदने वाले जमीन को बेचेंगे तो उन्हें सर्किल रेट के अनुसार ही पैसा मिलेगा। 

अधिग्रहीत की जा रही है 1512 हेक्टेयर जमीन
यीडा के मास्टर प्लान फेज-दो में टप्पल अर्बन सेंटर के अलावा मल्टी मॉडल लाॅजिस्टिक हब भी प्रस्तावित है। लॉजिस्टिक हब के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव पूर्व में ही अलीगढ़ जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। टप्पल -बाजना अर्बन सेंटर के लिए यीडा ने दो भागों में कुल 1512.6383 हेक्टेयर भूमि अर्जन करने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed