फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhoomi Pujan: Honors of participants in the movement, celebrated by distributing sweets

भूमि पूजन : आंदोलन में भाग लेने वालों का सम्मान, मिष्ठान वितरित कर मनाई खुशी

Wed, 05 Aug 2020 08:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan: Honors of participants in the movement, celebrated by distributing sweets
कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते शहर विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
रामजन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने और रासुका में जेल की यातना सहने वाले जितेंद्र कुमार जीतू को शाल ओढ़ाकर और साफा बांधकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा रघुवीरपुरी मंडल द्वारा किया गया था। सुभाष बाबू गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने जीतू का स्वागत किया। इस अवसर पर जगह-जगह मिष्ठान का वितरण किया गया। क्षेत्र में भगवा ध्वज लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कामाख्या मंदिर, बेलौन वाली माता का मंदिर, इंदिरा नगर मंदिर, गूलर रोड नवदुर्गा मंदिर, बरौला हनुमान मंदिर, चूहरपुर हनुमान धर्मशाला, आईटीआई रोड पर पूर्णांगिरी माता का मंदिर और किशोर नगर में शनि मंदिर, डूडा कॉलोनी का मंदिर व आवास विकास कॉलोनी में राधा माधव मंदिर आदि की भव्य सजावट की। कार्यक्रमों में संजीव लोधी, मुकेश गौतम, पंकज अग्रवाल, तपेंद्र सारस्वत, सौरभ वार्ष्णेय, नवीन वाल्मीकि, मंत्री बबली शर्मा, बंटी लोधी आदि शामिल हुए।
बारहद्वारी पर जयश्री राम, लड्डू वितरण
भूमि पूजन की खुशी में बारहद्वारी ‘राममय’ और ‘भगवामय’ हो गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा किया गया था। शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, महामंत्री मनीष राय, व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी आदि शामिल हुए। भगवान श्रीराम का पूजन कर लड्डू से भोग लगाया गया। 51 किलो मिष्ठान का वितरण किया गया। जय श्रीराम के नारे लगे। बारहद्वारी, महावीरगंज, पत्थर बाजार, सराय हकीम, ढ़परा रोड आदि के दुकानों पर भगवा ध्वज लहराए गए। वैभव गौतम, आशीष डिस्पोजल, आलोक प्रताप सिंह, संदीप कुमार घी, विपिन मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

रामायण के रचयिता वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण
रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। उसके बाद महर्षि वाल्मीकि पार्क में भगवा ध्वज लहराए और अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण, पूजा-अर्चना, शंखनाद आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने लोगों के घरों पर भगवा ध्वज लगाए। जय श्री राम के नारे भी लगे। शिवम अग्रवाल, रोबिन भारती, राजीव रज्जी, धीरज चौधरी, राहुल मानक, प्रशांत पाठक, श्याम मोहन पचौरी, प्रमोद सिंघल, उमेश माहौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिष्ठान वितरण, हवन यज्ञ
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधुलिका राघव ने लड्डू वितरण किया। अंजू शर्मा, कविता करमचंदानी एवं दया शर्मा द्वारा परिवार के साथ हवन यज्ञ किया गया। मधुलिका राघव ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं जो इस एतिहासिक पल को देख पा रहे हैं। इस अवसर पर सीमा राघव, राजवती देवी, विपिन देवी आदि उपस्थित थी।
सासनीगेट पर जयश्री राम
सहकार भारती ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के हर्ष में सासनी गेट पर मिष्ठान वितरण किया। जय श्रीराम के नारे लगे। सहकार भारती के महानगर अध्यक्ष अंशुल राठौर, चमन शर्मा, ब्रजमोहन, स्नेहलता शर्मा, मनी प्रताप सिंह, जन्मेश सिंह, उदय प्रकाश वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, साकेत, मयंक सोनी आदि उपस्थित थे।
ऑफिस में लड्डू वितरण
भूमि पूजन की खुशी में भीकमपुर स्थित महिंद्रा फाइनेंस के ऑफिस में लड्डू वितरण किया गया। पंकज सिंह, राहुल तिवारी, अजय भारद्वाज, हृदेश कुमार, लोकेश शर्मा, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन
एबीवीपी के प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने परिवार के साथ दीप प्रज्वलित कर तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर 500 वर्ष के पश्चात आया है। आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
आकर्षण के केंद्र में रंगोली
संस्कार भारती के आह्वान पर शहर में कई जगह रंगोली सजाई गई। ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में मीरा प्रिंटिंग प्रेस वालों के आवास पर संगीता अग्रवाल द्वारा सजाई गई रंगोली को लोगों ने खूब पसंद किया।
आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ
अचलताल स्थित आर्य समाज मंदिर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। समाज के प्रशासक मानव महाजन ने कहा कि 493 वर्षों से हिंदुस्तान के माथे पर लगे कलंक को मिटाने का समय आज पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ का आर्य समाज राम जन्मभूमि आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा है। शाम में मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। आतिशबाजी भी की गई। विधायक संजीव राजा, राजेंद्र पथिक, अजय लिथो, सोनपाल गांधी, हृदेश वार्ष्णेय, राम अवतार शर्मा, भूदेव शर्मा, सरोज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

घुड़ियाबाद मंदिर में सुंदरकांड का पाठ
घुड़ियाबाग मां चामुंडा मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त भजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। पूर्व महापौर शकुंतला भारती, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, विवेक सारस्वत, पप्पू जाटव, सौरभ माहेश्वरी, राजन शर्मा, राहुल, प्रमोद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed