फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhartiya Jain Milan National Convention

भारतीय जैन मिलन राष्ट्रीय अधिवेशन: जैन समाज का शंखनाद... न बैठेंगे, न बैठने देंगे, एक रहेंगे, मजबूत बनेंगे

Mon, 24 Mar 2025 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 09:16 PM IST
सार

अलीगढ़ के तीर्थधाम मंगलायतन में भारतीय जैन मिलन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान वर्ष भर कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Bhartiya Jain Milan National Convention
मंगलायतन तीर्थ स्थल पर जैन समाज के कार्य्रकम को संबोधित करते सुरेश जैन रीतूराज - फोटो : संवाद

विस्तार

मंगलायतन तीर्थधाम के सभागार में भारतीय जैन मिलन के पदाधिकारियों ने जब “न बैठेंगे, न बैठने देंगे, एक रहेंगे, मजबूत बनेंगे” का शंखनाद किया तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। हर कोई अपनी जगह से खड़ा हो गया।

विज्ञापन


भारतीय जैन मिलन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का 23 मार्च को समापन हो गया। इसमें तीर्थ स्थानों की सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों पर चिंता जताई गई। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। भारतीय जैन मिलन के 59वें केंद्रीय परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा कि जैन समाज अपने तीर्थ स्थानों को लेकर सजग है। राजनीति में समाज के लोगों की गिरती संख्या को लेकर जैन समाज चिंतित है। विभिन्न राजनीति दलों से आग्रह करेंगे कि जैन समाज के साथ अन्याय न करें, उन्हें राजनीति में भागीदारी दें।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि अपनी परंपरा को कायम रखना है। जैन समाज का एक ही संगठन है। यही ताकत और विश्वास बना रहना चाहिए। इस दौरान वर्ष भर कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. पीके जैन ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री सुशील कुमार, राजेंद्र जैन, कमल जैन, शरद जैन, मोहित जैन, मयंक जैन, नितिन जैन, प्रशांत जैन, राजीव जैन, नृपेंद्र कुमार, संतोष जैन, राजा जैन, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की आजादी के बाद जैन समाज के 38 सांसद थे। कई राज्यपाल थे। देश की आजादी में जैन समाज की अहम भूमिका रही है। लेकिन मौजूदा वक्त में भागीदारी में कमी आई है। जितना जगह जैन समाज के लोगों को मिलना चाहिए, उतना नहीं मिला है। - सुरेश जैन रितुराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जैन मिलन
भारतीय राजनीति से जैन समाज को अलग रखा जा रहा है। बड़ौत में एक हादसा हो गया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी। राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री तक जांच और मदद की गुहार लगाई, लेकिन नहीं सुनी गई। इसलिए जैन समाज को राजनीति में भागीदारी चाहिए। - सुरेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भारतीय जैन मिलन
जैन समाज के युवक-युवतियां अपने कॅरिअर के चलते देर से शादी करते हैं, जिससे परिवार बनने में भी देरी होती है। बच्चों को सोचना चाहिए कि देरी से शादी न करें। परिवार भी उन्हें प्रोत्साहित करें। बच्चे जल्द कॅरिअर बना लें, जिससे सही उम्र में शादी हो। - निशी जैन, राष्ट्रीय संयोजिका, भारतीय जैन मिलन
समाज के लोगों को राजनीति में भागीदारी नहीं दी जा रही है, जबकि देश में सबसे ज्यादा टैक्स देता है। राष्ट्रीय अधिवेशन में जैन समाज की एकता, अखंडता का संकल्प लिया गया। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा हुई। जैन समाज के बच्चों को दूसरे जाति-धर्म में विवाह न करने पर जोर दिया गया।-डॉ. पीके जैन, मुख्य संयोजक, राष्ट्रीय अधिवेशन

ये हैं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी
-अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, मेरठ
-मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, देहरादून
-कार्यकारी अध्यक्ष (दक्षिण) नरेंद्र जैन राजकमल, बागपत
-कार्यकारी अध्यक्ष (मध्य) सुरेंद्र कुमार जैन, नवीन शाहदरा दिल्ली
-कार्यकारी अध्यक्ष (उत्तर) मनोज कुमार जैन, मुजफ्फरनगर
-वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेंद्र जैन, सागर मध्य प्रदेश
-उपाध्यक्ष मनोज जैन बड़ौत, बागपत
-महामंत्री प्रशासन अजय कुमार जैन, सहारनपुर
-महामंत्री संगठन महेंद्र कुमार जैन, ग्वालियर
-मंत्री नरेश चंद जैन, अशोक नगर
-कोषाध्यक्ष जयकुमार जैन, सोनीपत
-प्रचार अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, ग्वालियर मध्य प्रदेश
-प्रचार मंत्री संजय जैन, नवीन शाहदरा दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed