Bharat Jodo Nyay Yatra: अलीगढ़ में हुआ राहुल-प्रियंका का रोड शो, जनसभा में भाजपा पर जमकर साधा निशााना
अलीगढ़ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अनूपशहर रोड से जवां के रास्ते शहर पहुंची। वहां से दोनों नेता का रोड शो हुआ। अलीगढ़ के शमशाद मार्केट में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसमूह को संबोधित किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी सरकार चला रहे हैं,तीनों देश की 90 प्रतिशत आबादी की जेब काटने का काम कर रहे हैं।
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अनूपशहर रोड से जवां के रास्ते अलीगढ़ पहुंच रही है। जवां में प्रवेश करते समय यात्रा के देखने वालों का सड़क के दोनों तरफ तांता लगा हुआ था। राहुल गांधी की न्याय यात्रा का काफिला सुबह 9:30 बजे अलीगढ़ सीमा में प्रवेश कर गया वह 2 मिनट के लिए ग्राम छेरत में रूके वहां पर उनका स्वागत किया गया।
अलीगढ़ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अनूपशहर रोड से जवां के रास्ते शहर पहुंच गई है। वहां से दोनों नेता का रोड शो शुरू हो गया है। यहां खुली जीप से दोनों सवार होकर जनता का अभिवादन कर रहे हैं। रोड शो जमालपुर से तस्वीर महल, जेल पुल, जीटी रोड, सारसौल पहुंचेगा।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शहर में निकल चुके हैं। दोनों नेता खुली जीप में हैं। उन्हें देखने वाले और कांग्रेस-सपा समर्थकों की भीड़ देखी जा सकती है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अलीगढ़ शहर के जमालपुर से शुरू हुई, जहां जनता के भारी हुजूम के साथ उनका स्वागत किया। जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। भीड़ बेक़ाबू नजर आई। बेक़ाबू भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। जिसके बाद यात्रा का एएमयू चुंगी पर स्वागत किया गया। जहां एएमयू के छात्रों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसके बाद यात्रा शमशाद चौराहे पर पहुंची। जहां राहुल गांधी ने अलीगढ़ की जनता को संबोधित किया।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रोड शो के बाद राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। 1 घण्टा 25 मिनट के रोड शो के बाद राहुल-प्रियंका गांधी हाथरस को रवाना हो गए।
अलीगढ़ के शमशाद मार्केट में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसमूह को संबोधित किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी लोगों को धर्म के नाम पर लड़ने, धमकाने, डराने, नफरत फैलाने का काम कर रही है। वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी सरकार चला रहे हैं,तीनों देश की 90 प्रतिशत आबादी की जेब काटने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चंद पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। वहीं किसान, मजदूर, गरीब जनता के साथ कर्ज माफी के नाम पर धोखा किया है। सरकार का विरोध करने वाले और न्याय की बात करने वालों के विरुद्ध सीबीआई, ईडी सहित अन्य एजेंसियों से कार्रवाई की जाती है। नोटबंदी और जीएसटी लागू कर सरकार ने छोटे और हैंडीक्राफ्ट कारोबार को बर्बाद कर दिया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य देश को बचाने, हिंसा रोकना, नफरत मिटाने, अन्याय के खिलाफ और न्याय को जनता के सामने लाने का है।