फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bharat Band

अग्निपथ : भारत बंद बेअसर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Tue, 21 Jun 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bharat Band
खैर में जेसीबी के साथ फ्लैग मार्च करते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में चल रहे विरोध के क्रम में सोमवार को जिले में भारत बंद का आह्वान बेअसर रहा। सुबह से ही पुलिस बल व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी बेहद सतर्क रहे। जिले भर के प्रमुख चौक-चौराहों और नाकों पर तगड़ी घेराबंदी रही। इस दौरान दिल्ली कूच के आह्वान पर भी नजर रखी गई। दिन भर प्रमुख मार्गों, हाईवे व रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का फ्लैग मार्च होता रहा, मगर कहीं कोई आवाजाही नहीं मिली और शाम होते-होते पुलिस बल ने राहत की सांस ली। इधर, टप्पल बवाल के आरोपियों के लिए पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। देर शाम तक कई लोग पुलिस हिरासत में थे।
विज्ञापन

टप्पल में हुए बवाल के बाद से टप्पल सहित खैर, गोंडा, इगलास, गभाना, चंडौस, पिसावा में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सेक्टर स्कीम के तहत यहां पुलिस व पांच कंपनी पीएसी तैनात कर रखी है। सोमवार को भारत बंद व दिल्ली कूच का आह्वान था। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक अमला सुबह से ही अलर्ट था। डीएम इंद्रविक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी की अगुवाई में पुलिस बल सतर्कता बरतता रहा। गभाना हाईवे, टोल प्लाजा, सोमना व कलुआ स्टेशन, खेरेश्वर हाईवे, खैर, टप्पल इंटरचेंज तक तगड़ी चौकसी रही। साथ में दिन भर इन इलाकों में अलग-अलग पुलिस टीमें फ्लैग मार्च करती रहीं। दिन भर में न तो कहीं से बंद की सूचना आई और न दिल्ली जाने वाला कोई पुलिस को मिला। इस दौरान डीएम-एसएसपी ने सभी पुलिस प्वाइंटों पर पहुंचकर जांच करते हुए जरूरी निर्देश दिए। साथ में ग्रामीणों से भी डीएम-एसएसपी से जगह जगह पर मुलाकात कर बातचीत कर हालात सामान्य करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

खेरेश्वर चौराहे पर एकत्रित होने की सूचना पर जुटा अमला
दिल्ली कूच के लिए युवाओं के खेरेश्वर चौराहे पर एकत्रित होने का इनपुट था। इसे लेकर यहां सुबह से ही कड़े इंतजाम किए गए थे। एसपी सिटी, सीओ तृतीय व सीओ गभाना की अगुवाई में पुलिस बल लगाया गया। दिन में यहां दो बार डीएम-एसएसपी भी पहुंचे। मगर दिन भर निगरानी के बाद कोई नहीं आया। इस बीच सामान्य बाइकों पर घूमते फिरते युवकों की पुलिस चेकिंग व टोकाटाकी जरूर करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैर में बुलडोजर संग फ्लैग मार्च रहा चर्चाओं में
पुलिस द्वारा डीएम एसएसपी की मौजूदगी में खैर में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान बुलडोजर भी इस फ्लैग मार्च में शामिल रहा। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। गोमत चौराहे पर तो बुलडोजर लगाकर वाहनों को चेक भी कराया गया।
यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर विशेष निगरानी
दिल्ली कूच के आह्वान को लेकर दिल्ली की ओर जाने वाले हर मार्ग और चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। इस दौरान एक अंदेशा यह भी था कि कहीं हरियाणा बॉर्डर पर किसी तरह की गड़बड़ न हो जाए। इसे लेकर वहां विशेष सतर्कता रखी गई।

- भारत बंद व दिल्ली कूच को लेकर सुबह से बेहद सतर्कता रही। दिन भर न तो कहीं से बंद की और न किसी के यहां से दिल्ली की ओर जाने की जानकारी मिली। पुलिस अमला अभी भी सतर्कता बरते हुए है। किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। टप्पल बवाल में गिरफ्तारी अभियान जारी है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed