फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhakiyu workers created ruckus in the cowshed over the plight of cows

Aligarh News: गोवंश की दुर्दशा पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने गोशाला में किया हंगामा

Tue, 17 Dec 2024 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 17 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers created ruckus in the cowshed over the plight of cows
गांव शंकरगढ़ की गोशाला में गोवंश की दुर्दशा और मृत गोवंश के शरीर को कुत्तों द्वारा नोचे जाने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष संजय चौहान और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित जादौन भी सूचना पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन






संजय चौहान और अमित जादौन ने बताया कि गोशाला में गोवंश भूख, प्यास और बीमारी से मर रहे हैं। गोशाला के नजदीक ही खुले में उनके शव फेंक दिए जाते हैं, जिन्हें कुत्ते नोचते रहते हैं। उन्होंने गोवंश पर इस तरह अत्याचार होने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान समेत पंचायत सचिव और पशु चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदार बताया। सभी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन






एडीओ पंचायत सतीश कुमार और टीपी सिंह का कहना है कि धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों से उनकी बात हुई है। गोशाला संचालन में जो भी खामियां हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा। साथ ही जांच कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed