फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhagwat Katha for Completion construction of the bridge

पुल का निर्माण जल्द पूरा होने के लिए भागवत कथा

Tue, 23 Mar 2021 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha for Completion construction of the bridge
सांकरा गंगा घाट पर कथा सुनतीं महिलाएं। - फोटो : GANGIRI
नवीन रावत
विज्ञापन

सांकरा में गंगा नदी पर पुल का निर्माण भले ही सपा सरकार ने शुरू कराया और भाजपा शासन में पूरा होने की ओर है लेकिन सांकरा समेत आसपास के निवासी इसे श्रीमद्भागवत कथा के लिए गए संकल्प का परिणाम मानते हैं। वर्ष 2018 में तैयार होने वाले पुल का काम अभी भी जारी होने से बेचैन सांकरा गंगा घाट पर्यटन विकास समिति ने सांकरा गंगा घाट पर सात दिनों तक श्रीमद् भागवत कथा कराई। हवन और भंडारे का आयोजन किया ताकि अब पुल निर्माण में और विलंब न हो। जल्द पुल बनकर तैयार हो जाए और सांकरा समेत अलीगढ़ का बदायूं जिले से सीधा जुड़ाव हो जाए।
सांकरा (अलीगढ़) और मिठनपुर (बदायूं) जनपद को जोड़ने वाले गंगा नदी के इस पुल निर्माण के लिए सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति रजि. ने वर्ष 2012 में मुहिम शुरू की थी। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय यादव के अनुसार उसी समय समिति ने संकल्प लिया था कि सांकरा में गंगा नदी पर पुल बनते ही श्रीमद्भागवत कथा, हवन व भंडारा कराया जाएगा। इसी कड़ी में 14 मार्च से 21 मार्च तक भागवत कथा हुई और हवन व भंडारे के साथ कथा को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व विधायक वीरेश यादव से लेकर शासन तक पत्राचार शुरू हुआ। 26 अक्तूबर 2012 को मुख्यमंत्री को संबोधित पहला मांग पत्र बीडीओ बिजौली को सौंपा गया। नौ अप्रैल 2014 को आलमपुर चौराहे पर लोकसभा चुनाव के दौरान सभा करने पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने लोगों की मांग पर सांकरा पुल निर्माण का आश्वासन दिया था। तीन जुलाई 2016 को तत्कालीन लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पुल का शिलान्यास किया था। 82 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पुल निर्माण के लिए स्वीकृत हुई थी। राज्य सेतु निगम और लोनिवि को पुल व सड़क निर्माण का जिम्मा मिला। वर्ष 2018 में यह पुल बनकर तैयार हो जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने संकल्प लिया था कि पुल बनने पर गंगा तट पर भागवत कथा कराएंगे। पुल अब तैयार होने वाला है, इसलिए आसपास के सभी गांववासियों के सहयोग से भागवत कथा कराई गई।
- विनय यादव, अध्यक्ष, सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति रजि.।
अभी इनकी भी जरूरत
सांकरा गंगा पुल को जोड़ने वाले सभी मार्गों का निर्माण, सांकरा गंगा तट पर पक्के घाट का निर्माण, राजा शंकर सिंह के किले को पर्यटन स्थल का दर्जा, सरकारी अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, सांकरा गंगा घाट पार्क का निर्माण आदि।

दावे हुए, लेकिन धन स्वीकृत नहीं
विनय यादव कहते हैं कि नौ जुलाई 2014 सांसद सतीश गौतम ने सांकरा गंगा तट पर हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह पक्का घाट बनवाने की घोषणा की थी। इस पर कुछ नहीं हुआ। स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने पिछले वर्ष गंगा यात्रा के दौरान गंगातट पर पहुंचे थे। समिति की ओर से उन्हें दस बचे कार्यों के लिए मांग पत्र सौंपा गया था लेकिन उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। पंचमुखेश्वर मंदिर सांकरा गंगा घाट के संस्थापक आशीष पुरी महाराज ने कहा कि जब तक सांकरा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो जाता, संघर्ष जारी रहेगा।

सांकरा पुल पर कार्य करते मजदूर।

सांकरा पुल पर कार्य करते मजदूर।- फोटो : GANGIRI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed