{"_id":"583b39a44f1c1b8024087ed5","slug":"bhaarat-band-kaheen-krodh-to-kaheen-aakrosh-divas","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद... कहीं क्रोध तो कहीं आक्रोश दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद... कहीं क्रोध तो कहीं आक्रोश दिवस
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद... कहीं क्रोध तो कहीं आक्रोश दिवस
- फोटो : Rupesh
नोटबंदी के विरोध में सोमवार को भारत बंद है। बंद को पब्लिक का समर्थन मिल सकता है। संसद में विपक्षी दलों के इस आह्वान के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरेंगे। कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेतृत्व में हबीब मंजिल से जुलूस कलक्ट्रेट पहुंचेगा। खास बात ये है कि संसद में नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरने वाली बसपा, रालोद और सपा ने बंद के समर्थन में उतरने से इंकार कर दिया है। इन तीन पार्टियों को आलाकमान से बंद के समर्थन का किसी तरह का कोई निर्देश नहीं मिला है। हालांकि इनके स्थानीय नेता कह रहे हैं कि वह जनता के दुख दर्द के साथ हैं।
व्यापारिक संगठनों ने खुल कर बंद का समर्थन तो नहीं किया है लेकिन सौरभ सिक्संस गुट ने क्रोध दिवस मनाने का ऐलान किया है। भाजपा समर्थित व्यापार मंडलों में अंदरखाने इस बंद का मौन समर्थन तो है लेकिन दुकानें बंद कराने को लेकर किसी ने कोई पहल नहीं की है। अधिकांश व्यापारी नेताओं ने कहा है कि कारोबार पहले से ही बंद है अब इसमें बंद का आह्वान करने का कोई मतलब नहीं है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि वर्तमान समय में मध्यम एवं छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक समस्याएं अवश्य आ रही है लेकिन देश हित में व्यापारी वर्ग हर समस्या से जूझने को तैयार है। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) का भी कुछ ऐसा ही मानना है। उद्योग व्यापार संगठन भी भारत बंद के पक्ष में नहीं है।
भारत बंद का जवाब, दो घंटे ज्यादा काम
अलीगढ़। लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन ने तय किया है कि 28 नवंबर के बाद कारखानाें में दो घंटे ज्यादा काम किया जाएगा। जिससे लेबर और कामगारों को ज्यादा काम दिया जा सके। एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन खंडेलवाल ने कहा है कि 28 नवंबर के बाद से कारखानों में हालात सामान्य होने लगेंगे। कुछ दिनों में रही बची समस्या भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में हिम्मत हारने की बजाये मुकाबला करना बेहतर है। एसोसिएशन के सभी सदस्य अपने-अपने कारखानों में काम जारी रखेंगे। दीपक कोरल ने भारत बंद के आह्वान की निंदा की है, उन्होंने कहा कि इसके जवाब में दो घंटे ज्यादा काम करेंगे। अतुल जैन ने कहा कि अगर सेना के जवान सीमा पर अपनी जान पर खेल कर देश को सुरक्षित रखते हैं तो हम कुछ दिनों के लिए नोटबंदी से होने वाली परेशानियों से क्यों डर रहे हैं। बैठक में रमन गोयल, आशीष अग्रवाल, नीरज खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, मनोज बब्बू, विक्रांत गर्ग, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एटीएम रहे खाली, मची रही मारामारी
अलीगढ़। नोटबंदी के बाद रविवार को फिर लोग नकदी की किल्लत से जूझे। काफी एटीएम जहां खाली रहे तो कुछ पर नोट निकालने के लिए मारामारी मची रही। इधर, दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को आज बैंक खुलेंगे तो इन पर काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है। नोटबंदी के चलते लोग नकदी की किल्लत से जूझ रहे हैं। रविवार को फिर एटीएम पर नकदी का टोटा रहा। शहर के ज्यादातर एटीएम खाली रहे। कुछ एटीएम पर नकदी आई तो वहां मारामारी मची रही। वहां लोगोें की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोग काफी परेशान रहे। लोगोें को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना पैसा ही नहीं मिल रहा। रविवार को लोग इधर से उधर एटीएम पर भटकते रहे, लेकिन उन्हें नकदी नहीं मिली। इसकी मुख्य वजह यह रही कि रविवार को ज्यादातर एटीएम खाली रहे। इधर, दो दिन के अवकाश के बाद आज बैंक खुलेंगे तो बैंकों पर काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पर देंगे ज्ञापन
अलीगढ़। नोटबंदी के विरोध में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी और कांग्रेस एक साथ आ गए हैं। सोमवार को दोनों राजनीतिक दल एक साथ भारत बंद का समर्थन करते हुए हबीब मंजिल से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालेंगे। जुलूस के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी राजमणि यादव को सौंपा जाएगा। नोटबंदी के विरोध में विपक्ष एकजुट हो रहा है। इस सबंध में रविवार को हबीब मंजिल में पत्रकारों से वार्ता कहते हुए कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के जिला मंत्री सुहेब शेरवानी और कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि नोटबंदी के कारण किसान, मजदूर, व्यापारी, घरेलू महिलाएं सब बहुत परेशान हैं। कामधंधे बंद हो गए हैं। बाजारों में दुकानदार खाली बैठे हैं। शादी वाले घरों में किसी को भी ढाई लाख रुपये का भुगतान नहीं मिल रहा है। हर आदमी बैंक और एटीएम की लाइन में लगा है। बंसल ने कहा कि नोटबंदी के बाद से विकास दर पांच फीसदी तक रहने का अनुमान है। जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंका है। वार्ता में इकबाल मंद खां, रामबाबू गुप्ता, अशोक कुमार लाला, राजकिशोर, फराज रिजवी, मसरूर अली आदि मौजूद रहे।