फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Between the tension in the Sassani Gate, the cut-off MLA's berth-de-cake

सासनी गेट में तनाव के बीच थाने में कटा विधायक का बर्थ-डे केक

Tue, 28 Aug 2018 02:18 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 28 Aug 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
Between the tension in the Sassani Gate, the cut-off MLA's berth-de-cake
थाना में आयोजित जन्मदिन के जश्न में शामिल विधायक संजीव राजा - फोटो : Amar Ujala
महानगर के सासनी गेट थाने से सटे अतिसंवेदनशील जयगंज 35 नंबर स्कूल पर रविवार देर शाम छेड़खानी को लेकर हुए पथराव के बाद पनपे तनाव के बीच शहर विधायक संजीव राजा का बर्ड डे केक थाना परिसर में काटे जाने का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि बर्थ डे मनाया जाना प्रस्तावित नहीं था। मगर जब झगड़े की खबर पर सुलह कराने के इरादे से विधयाक थाने पहुंचे और वहां बधाई के बीच अचानक एक कार्यकर्ता बर्थ डे केक ले आया तो सत्ता की मजबूरी में वहां मौजूद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी टोका-टाकी न कर सके और फिर केक काटने के साथ-साथ विधायक को बधाइयां दी गईं।
विज्ञापन


सासनीगेट थाना क्षेत्र के जयगंज स्कूल नंबर 35 के पास युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में रात करीब 9 बजे जबरदस्त मारपीट व पथराव की घटना हुई थी। हालांकि खबर पर तत्काल पहुंचे एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ प्रथम आदि अधिकारियों व पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया था। मगर इलाके में तनाव के हालात बने हुए थे। यहां से निपटने के बाद अधिकारी पीड़ित पक्ष के लोगों को लेकर थाने पहुंच गए थे, जहां तहरीर आदि लिखकर दी जा रही थी। इसी बीच करीब रात 11.30 बजे शहर विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती आदि तमाम भाजपाई थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां बातचीत के दौरान पहले विषय पर चर्चा हुई। तभी किसी ने विधायक के बर्थ डे का जिक्र कर दिया तो अधिकारी उन्हें बधाई देने लगे। इसी बीच उनका समर्थक एक कार्यकर्ता बर्थ डे केक ले आया और थाना प्रभारी के ही कार्यालय में यह केक काटा गया और विधायक को ताली बजाकर बधाई दी गई। इस दौरान अधिकारी भी सब कुछ देखते रहे और इस बर्थ डे के जश्न में शामिल हुए। इस केक काटने की प्रक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है। इससे शहर वासियों में अनेक चर्चाएं हैं, लोगों का कहना है कि इलाके में जहां तनाव था, वहीं भाजपाई थाने में जन्म दिन केक काट रहे हैं, यह गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अराजक तत्व जयगंज में हंगामा कर रहे थे। तत्काल अधिकारियों ने कार्रवाई की वह सराहनीय है। रहा सवाल जन्मदिन का तो बड़ा अच्छा लगा है। सभी का प्यार दुलार     उन्हें मिला है। ये संजीव राजा का नहीं बल्कि विधायक का जन्मदिन मना है। अब कार्यकर्ताओं में से कोई उनके सम्मान में केक ले आया तो उसे कैसे समझाया जाए। इसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।  
- संजीव राजा शहर विधायक
यह सही है कि जयगंज में हुई मारपीट पथराव के बाद सब कुछ सामान्य हो गया था। घटना के ढाई घंटे बाद हम लोग थाने में बैठे थे। तहरीर भी मिल चुकी थी। तभी विधायक व उनके साथ अन्य भाजपा नेतागण किसी प्रकरण में थाने आए। वहां बातचीत चल रही थी। तभी उनके जन्म दिन का किसी ने जिक्र किया। उन्हें बधाई दी गई और बिना किसी को बताए एक कार्यकर्ता केक ले आया। विधायक जी ने कार्यकर्ता का मन रखने के लिए केक काट दिया। 
- अतुल श्रीवास्तव एसपी सिटी 
थाने में विधायक का जन्मदिन केक काटने संबंधी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी जांच कराई जाएगी। किन परिस्थितियों में यह केक काटा गया इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

-अजय कुमार साहनी एसएसपी

जयगंज के पथराव में 19 नामजद
महानगर के जयगंज 35 नंबर स्कूल पर रविवार देर शाम हुए छेड़खानी के विरोध में हुए पथराव के मामले में वाल्मीकि पक्ष से यादव पक्ष के 19 लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा पिंटू वाल्मीकि की ओर से दर्ज कराया गया है। वहीं इस मुकदमे में दिलीप, नवीन, काका, शिवम, जीतू, सचिन, सुशील, हनी, आकाश, दीपक सहित 19 नामजद व अन्य अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार हमला आदि धाराओं में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, गंभीरपुरा में दोपहर में छेड़खानी को लेकर हुए पथराव वाल्मीकि पक्ष से अक्षय ने संजय, विशू, उमेश, धर्मेश, राजा, छोटू आदि सहित दस को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष से अजय ने गिर्राज, आयुष व अमन आदि चार लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed