फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Before voting, the presiding officers will get essential medicines apart from EVM VV PAT

अलीगढ़ः मतदान से पहले पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम वीवी पैट के अलावा मिलेंगी जरूरी दवाएं

Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Before voting, the presiding officers will get essential medicines apart from EVM VV PAT
विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान की ड्यूटी के लिए जाने वाले पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम- वीवी पैट के साथ ही मिलने वाले बैग में चुनाव सामग्री के अलावा उल्टी, दस्त, बुखार आदि से जुड़ी जरूरी दवाओं, मास्क, सैनिटाइजर समेत कुल 99 सामग्री उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जिले में 3117 पोलिंग बूथ हैं। इन बूथों पर मतदान से एक दिन पहले रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के अलावा 10 फीसदी अतिरिक्त बैग तैयार कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने जिले की सातों विधान सभा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान कराने का कार्यक्रम जारी किया है। मतदान के लिए एक दिन पहले यानी नौ फरवरी को ही बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। इनकी रवानगी के समय ही पोलिंग पार्टियों का नेतृत्व करने वाले पीठासीन अधिकारी को ईवीएम-वीवी पैट के अलावा एक बैग उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैग में मास्क, सैनिटाइजर, प्राथमिक उपचार के लिए मरहम पट्टी, उल्टी, दस्त, बुखार की दवाओं के साथ ही मतदाताओं के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी के लिए रजिस्टर, मतदाताओं की पर्चियां, निर्वाचक नामावली, पीठासीन की डायरी रिपोर्ट, लिफाफा, ड्यूटी प्रमाणपत्र, रसीद, पुस्तक, पेंसिल, बॉल पेन, खाली कागज, मुहरबंद के लिए कपड़ा, मतदान सामग्री, ब्लेड, मोमबत्ती, अमिट स्याही, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड आदि समेत करीब 99 तरह की चुनावी सामग्री उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित व लक्षणों वाले मतदाताओं को अंतिम घंटे में मिलेगा मौका
मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए मतदान कराया जाएगा। मतदाताओं को एक ईवीएम पर बटन दबाने के लिए एक हाथ का दस्ताना (ग्लब्स) भी उपलब्ध कराया जाएगा। कोरोना से पीड़ित अथवा उसके लक्षण वाले मतदाताओं को आखिरी घंटे में मतदान करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed