{"_id":"5fdfa4bb8ebc3e3c9114ad54","slug":"beaten-to-inspector-s-daughter-and-her-brother-city-office-news-ali251647785","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल के दरवाजे पर इंस्पेक्टर की बेटी को भाई सहित पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल के दरवाजे पर इंस्पेक्टर की बेटी को भाई सहित पीटा
विज्ञापन
सुरेंद्र नगर ससुराल में दरोगा की बेटी के साथ हुई मारपीट के बाद घटना पर पुलिस को जानकारी देते परिज?
- फोटो : CITY OFFICE
हाथरस जिले के एक पूर्व ब्लाक प्रमुख परिवार में ब्याही युवती व उसके भाई को रविवार दोपहर ससुराल के दरवाजे पर पीटा गया। मारपीट का आरोप ससुरालियों पर ही है। इस दौरान हंगामे की खबर पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। जहां देर शाम तक दोनों पक्ष जमा थे। खास बात है कि एक पक्ष की ओर से सियासी सिफारिशों का दौर भी शुरू हो गया था।
मेरठ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह हाईवे मथुरा के निवासी हैं। उन्होंने अपनी बेटी हितेश की शादी 10 फरवरी 2019 को सुरेंद्र नगर निवासी एक पूर्व ब्लाक प्रमुख परिवार के युवक से की। युवक किसी कंपनी में जॉब करता है। युवती का आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। पति उससे बात तक नहीं करता था। उसे मथुरा छोड़ दिया गया। बाद में पता चला कि उसका पति नशे का आदि है।
उसका इतना उत्पीड़न किया गया कि उसे दवाएं देकर मानसिक कमजोर करने का प्रयास किया। किसी तरह पिता के घर रहकर वह ठीक हुई। बाद में वापस आई तो उससे इनोवा की मांग की और फिर उत्पीड़न किया। रविवार को वह अपने भाई संग अपनी ससुराल पहुंची तो उसे दरवाजे पर ही ससुरालियों द्वारा पीटा गया। बीच बचाव में उसके भाई को भी पीटा गया। हंगामे की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार युवती की ओर से तहरीर मिल गई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरा पक्ष भी खुद के साथ मारपीट का आरोप लगा रहा है। जिसमें तहरीर मांगी गई है। इधर, इस मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख के पक्ष में सियासी सिफारिशों का दौर भी शुरू हो गया है।