{"_id":"672caebbe4a7880d8007e814","slug":"beaten-for-uprooting-the-pillars-of-the-bund-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मेड़ पर लगे खंभे उखाड़ कर फेंके, शिकायत करने पर पीटा, मुकदमा दर्ज, दो जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मेड़ पर लगे खंभे उखाड़ कर फेंके, शिकायत करने पर पीटा, मुकदमा दर्ज, दो जेल भेजे
Thu, 07 Nov 2024 05:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2024 05:42 PM IST
सार
आरोपियों ने मेड़ पर लगे खंभे उखाड़ दिए। शिकायत करने पर आरोपियों ने खेत वाले को ही पीट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेत की मेड़ पर लगे खंभों को उखाड़ कर फेंक दिया गया। जब उनकी शिकायत की गई तो पीट दिया गया। उखाड़ने में पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गंगीरी में गांव रामनगर निवासी चरन सिंह के खेत की मेड़ पर खंभे लगे हुए थे। गांव के ही सोरन सिंह पुत्र नत्थूसिंह व देवेश पुत्र धर्म सिंह ने इन खंभों को उखाड़ कर फेंक दिया। जब चरन सिंह ने शिकायत की तो उसे पीट दिया। घायल चरन सिंह ने गांव के सोरन सिंह व देवेश सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी मुकदमे में पुलिस ने 7 नवंबर को सोरन सिंह व देवेश कुमार को शांतिभंग में जेल भेजा है।
विज्ञापन