फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beaten for serving or not serving alcohol

Aligarh News: शराब न पिलाने पर मारा-पीटा, पिलाने पर भी पीट डाला, घायल अस्पताल भेजे

Sat, 11 Nov 2023 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 05:54 PM IST
सार

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के कस्बा निवासी जितेंद्र कुमार को शराब के लिए रूपया न देने पर पीट दिया गया। गंगीरी के गांव मझोला निवासी पप्पूसिंह के साथ जिस व्यक्ति ने साथ बैठकर शराब पी, उसी ने उसे पीट डाला। 

विज्ञापन
Beaten for serving or not serving alcohol
शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब पिलाने के लिए रूपया न देना और साथ बैठकर पीना, दोनों ही गभाना के दो व्यक्तियों पर भारी पड़ गए। उन्हें शराबियों ने जमकर पीटा। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। मामलों में शराबियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना गंगीरी के कस्बा निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र ईश्वरीप्रसाद ने बताया कि 10 नवंबर की देर शाम को गांव के ही दो शराबी युवक मेरे पास आये और शराब पीने के लिये रूपये मांगने लगे। मैंने रूपये देने से मना कर दिया, तो दोनों शराबियों ने मुझे पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटा। मेरे सर में ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल जितेंद्र कुमार ने थाने में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिये छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


वहीं गंगीरी के गांव मझोला निवासी पप्पूसिंह पुत्र बासुदेव सिंह ने बताया कि गांव के एक युवक ने 11 नवंबर की दोपहर को साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद मुझे ही पकड़ लिया और बुरी तरह से डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। घायल पप्पू सिंह ने थाने में गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिये छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed