फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Beaten and fired upon for opposing occupation of farm

Aligarh News: खेत पर कब्जे का विरोध करने पर पीटा, फायरिंग, मुकदमा दर्ज

Fri, 14 Jun 2024 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 02:51 AM IST
सार

दस अज्ञात लोग तमंचा, लाठी, डंडा लेकर खेत पर पहुंच गए। कब्जे की नीयत से ट्रैक्टर से जुताई कराने लगे। उसी वक्त उसकी मां ओमवती, बहन मीना देवी पहुंच गए तथा उन्हें रोकना चाहा। इस पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Beaten and fired upon for opposing occupation of farm
फायरिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

गोंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में जबरन खेत पर कब्जा करने व विरोध पर पिटाई करने की रिपोर्ट गोंडा थाने में दर्ज हुई है। आरोप है कि मौके पर गोलियां भी चलाईं गईं, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने उसकी नाबालिग भांजी के साथ छेड़खानी भी की।

विज्ञापन


गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि गांव में उसकी जमीन को लेकर अदालत में मामला विचाराधीन है, दूसरे पक्ष ने धोखाधड़ी से उसके खेत का बैनामा कर दिया। 11 जून सुबह करीब साढ़े दस बजे हरेन्द्र सिंह, उसकी पत्नी जगवीरी, उसका बेटा अरुण और लोकेंद्र, विकास, गीता, गुंजन, बहोरन, रामकुमार, प्रवीन, रवेंद्र, जगवीर, सुरेश, हरेन्द्र निवासीगण चांदपुर, थाना नौहझील मथुरा अन्य दस अज्ञात लोग तमंचा, लाठी, डंडा लेकर खेत पर पहुंच गए। कब्जे की नीयत से ट्रैक्टर से जुताई कराने लगे।
विज्ञापन


उसी वक्त उसकी मां ओमवती, बहन मीना देवी पहुंच गए तथा उन्हें रोकना चाहा। इस पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर नाबालिग भांजी उन्हें बचाने पहुंची तो उससे आरोपियों ने छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। जब पीड़ित पहुंचा तो आरोपी रामकुमार, हरेन्द्र, प्रवीन ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जिसमें वह बाल बाल बच गया। जगवीर ने मां के सिर में फरसा मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना में पीड़ित पक्ष के गंभीर चोटें आ गईं। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed