{"_id":"6599a9153c45fc1a190f7d54","slug":"beat-with-iron-rod-spread-terror-by-firing-aligarh-news-c-114-1-sali1013-589-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लोहे की रॉड से पीटा, फायर कर फैलाई दहशत, रिपार्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लोहे की रॉड से पीटा, फायर कर फैलाई दहशत, रिपार्ट दर्ज
Sun, 07 Jan 2024 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:55 AM IST
सार
शाहपुर गांव निवासी आकाश कुमार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए इस्कॉन मंदिर के निकट एक लाइब्रेरी में पढ़ने आते हैं। 5 जनवरी की शाम वह पढ़कर निकाले तभी सामने आए तीन लोगों ने घेर लिया। लोहे की रॉड व डंडों से पीटने लगे। साथी बचाने आया तो उसको भी पीटा और फायर किया।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाने से अतरौली की ओर करीब सौ मीटर की दूरी पर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों कि अनुसार आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए बंदूक से फायर भी किया। मामले में दो नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
शाहपुर गांव निवासी आकाश कुमार पुत्र बृजमोहन सिंह के अनुसार वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए इस्कॉन मंदिर के निकट एक लाइब्रेरी में पढ़ने आते हैं। 5 जनवरी की शाम वह पढ़कर निकाले तभी सामने आए तीन लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन
लोहे की रॉड व डंडों से पीटने लगे। साथी बचाने आया तो उसको भी पीटा और फायर किया। थाने पहुंचे घायल आशीष और आकाश का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ हनी राजपूत व शनि राजपूत सहित एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन