फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Be bold to daughter, include self defence in school course.

#कब तक निर्भयाः बेटियां को बनाएं सशक्त, स्कूल के कोर्स में शामिल हो सेल्फ डिफेंस

Wed, 04 Dec 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Be bold to daughter, include self defence in school course.
हैदराबाद कांड को लेकर कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्? - फोटो : CITY OFFICE
हैदराबाद में हैवानियत पर बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं के गुस्से में उबाल है। सभी एक स्वर में बोलीं कि अब कानून में बदलाव की सख्त जरूरत है। इन घटनाओं पर तभी लगाम कस सकती है, जब बेटियां सशक्त बनेंगी। इसके लिए बेटियों को स्कूल मेें सेल्फ डिफेंस एक विषय के रूप में पढ़ाना होगा। सबने # कब तक निर्भया अमर उजाला अपराजिता के तहत फोकस ग्रुप में अपनी बेबाक राय रखी।
विज्ञापन

धर्मपुर कोर्टयार्ड में पूर्व पार्षद डॉ. मधु आंधीवाल ने कहा कि जो स्थिति है, वो पहले भी थी, लेकिन मानसिक विकृति ज्यादा देखने को मिल रही है। कानून में बदलाव की जरूरत है। सच यह है कि घरों में भी लड़कियों को लड़कियों के आवरण से निकाल नहीं पाए हैं। बेटियों को सशक्त बनाएं।
विज्ञापन

कल्पना जादौन ने कहा कि बेटियों को समाज में सबसे कमजोर समझा जाता है। यह सोच पुरुष वर्ग को बदलनी होगी। देश उस स्थिति में पहुंच गया है, जहां कठोर कानून बनाना ही होगा। वरना, वहशी-दरिंदे का शिकार कोई और बेटी हो जाएगी। ममता वार्ष्णेय ने कहा कि घर से बेटियों को सशक्त बनाने की शुुरुआत होनी चाहिए। उसका आत्मबल बढ़ाना होगा। उसे बताना होगा कि वह अबला नहीं, बल्कि अपराजिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। रात में इवेंट करने के बाद जब वह घर लौटती हैं, तो कई बार उनकी स्कूटी का पीछा शरारती तत्वों ने किया है।
रुचि शर्मा ने कहा कि शिक्षा को लेकर गंभीर होना पड़ेगा। अगर लोगों को पता हो जाए कि अपराध करने की सजा क्या है, तो उसे करने से पहले सोचेंगे। घर में ही बेटों को लड़कियों की इज्जत करने की सीख देनी चाहिए। बुशरा किरमानी ने कहा कि स्कूलों में सेल्फ डिफेंस को एक विषय के रूप में बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देनी चाहिए। डेजी अरोरा ने कहा कि हर बार हम लोग बेटियों की अस्मिता व हत्या पर शोक व क्षोभ जताने के लिए एकत्र हो जाते हैं, लेकिन सवाल उठता है कि कब तक ऐसे दर्दनाक घटनाएं होती रहती हैं। चारू चौहान ने कहा कि कैंडल मार्च के बजाय दोषियों को सजा मिल जाए तो अपराधी किस्म के लोगों में खौफ पैदा होगा। छवि ने कहा कि दुष्कर्मियों को सजा देने की जिम्मेदारी पब्लिक को मिलनी चाहिए। जन्नत शर्मा ने कहा कि अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए।
दुष्कर्मियों के पक्ष में न आएं वकील : बंसल
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि दुष्कर्मियों का मुकदमा लड़ने से वकीलों को बचना चाहिए। उनके पक्ष में वो न आएं। आधुनिक समाज में हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या सहित अन्य घटनाएं शर्मसार कर रही हैं। इस घृणित कार्य को रोकने के लिए सख्त कानून बनना चाहिए। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट लागू होना चाहिए। चौधरी गंगाराम ने कहा कि चूंकि यह घटना हैदराबाद में घटी है, इसलिए सुर्खियों में है। मगर, ऐसी घटनाएं गांव-देहात में होती रहती हैं। ऐसे में सख्त कानून बनना चाहिए।
स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा आज
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में # कब तक निर्भया अमर उजाला अपराजिता ओर से स्टेडियम में बुधवार को शाम पांच बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मोमबत्ती जलाकर महिला चिकित्सक को याद किया जाएगा। सभा में सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थाएं, खेल संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। स्टेडियम के खेल मैदान पर लिखे श्रद्धांजलि की लाइनों पर मोमबत्ती जलाई जाएगी।

आम आदमी पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च
महिला पशु चिकित्सक की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सेंटर प्वाइंट पर कैंडल मार्च निकालकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष परवेज अली खान ने कहा कि आज इस देश में बहन, बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। जिला सचिव हेमेंद्र कुमार ने कहा कि चंद घंटों में सरकार का गठन तो किया जा सकता है, लेकिन वर्षों की मांग के बाद भी दोषियों, अपराधियों को दंड देने के लिए कोई सख्त कानून नहीं बन पाया। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष रेनू तिवारी, महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम, स्वालीन सैफी, सरदार गुरमीत सिंह, जाकिर खान, ठा. नरेंद्र सिंह, संजीव कौशिक, रजत शर्मा, रवेंद्रपाल, राहत सुल्तान, जितेंद्र शर्मा, संतोष कुमारी, मोनिका, नगीना, राजकुमारी, आसिफ, आदिल इरशाद आदि मौजूद रहे।

हैदराबाद में हुई घटना को लेकर एसपी सिटी अभिषेक को ज्ञापन देते कांग्रेस के पूर्व मंत्री सतीश शर्म?

हैदराबाद में हुई घटना को लेकर एसपी सिटी अभिषेक को ज्ञापन देते कांग्रेस के पूर्व मंत्री सतीश शर्म?- फोटो : CITY OFFICE

 

हैदराबाद में डॉ के साथ दुष्कर्म को लेकर पशुपालन विभाग में पशुचिकित्साधिकारियों द्वारा पोलीक्ल?

हैदराबाद में डॉ के साथ दुष्कर्म को लेकर पशुपालन विभाग में पशुचिकित्साधिकारियों द्वारा पोलीक्ल?- फोटो : CITY OFFICE

 

मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में अमर उजाला अपराजिता के तहत हैदराबाद दुष्कर्म को लेकर चर्च

मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में अमर उजाला अपराजिता के तहत हैदराबाद दुष्कर्म को लेकर चर्च- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed