{"_id":"68e79bb10773e8802e04a7da","slug":"bank-kiosk-operator-missing-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बैंक क्यिोस्क संचालक लापता, मथुरा रोड नाले पर खड़ी मिली बाइक, खंगाले जा रहे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बैंक क्यिोस्क संचालक लापता, मथुरा रोड नाले पर खड़ी मिली बाइक, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
Thu, 09 Oct 2025 04:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Oct 2025 04:58 PM IST
सार
विमल गुप्ता कस्बे में ही एसबीआई बैंक का क्यिोस्क संचालित करते हैं। वह अपनी बाइक से घर से सासनी गेट अलीगढ़ की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में किसी काम से आए थे। दोपहर में ढाई बजे तक उनकी परिवार से बात भी हुई है। तब उन्होंने वापस आने की बात कही है। इसके बाद न तो वे घर पहुंचे। न फोन ही लगा।
विज्ञापन
विमल गुप्ता
- फोटो : परिजन
विस्तार
अलीगढ़ के इगलास कस्बे का बैंक क्यिोस्क संचालक युवक विमल गुप्ता 8 अक्तूबर दोपहर से लापता है। शाम को उसकी चाभी लगी बाइक लावारिस अवस्था में मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड नाले पर खड़ी मिली है। खबर पर पुलिस व परिजन देर रात तक खोजते फिर रहे थे। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद भी ली जा रही थी।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार कस्बा इगलास के असावर मोहल्ला के दो बच्चों के पिता 40 वर्षीय विमल गुप्ता कस्बे में ही एसबीआई बैंक का क्यिोस्क संचालित करते हैं। 8 अक्तूबर सुबह दस बजे वे अपनी बाइक से घर से सासनी गेट अलीगढ़ की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में किसी काम से आए थे। दोपहर में ढाई बजे तक उनकी परिवार से बात भी हुई है। तब उन्होंने वापस आने की बात कही है। इसके बाद न तो वे घर पहुंचे। न फोन ही लगा। इस पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
इसी बीच शाम को गश्त करते समय मडराक की आसना चौकी पुलिस को मथुरा रोड गंदे नाले के पास एक चाभी लगी बाइक हेलमेट सहित खड़ी मिली। उसके विषय में पता चला कि दोपहर के समय से लावारिस खड़ी है। इस पर पुलिस ने बाइक थाने पहुंचा दी। इधर, विमल के परिजन शाम को खोजते हुए आसना चौकी पहुंचे तो वहां पुलिसकर्मियों ने बताया कि एक बाइक लावारिस मिली है, जिसे परिजनों ने पहचान लिया।
विज्ञापन
इसके बाद से देर शाम तक पुलिस व परिजन आसपास के क्षेत्र में, होटल-ढाबों पर विमल को तलाश रहे थे। एक टीम सीसीटीवी व सर्विलांस से भी खोजने में लगी थी। देर रात समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नहीं मिली थी। सीओ महेश कुमार ने बताया कि अभी तलाश के प्रयास जारी हैं। यह भी समझ नहीं आ रहा कि किस वजह से वह खुद गायब हुआ है या अन्य कोई घटना हुई है। परिवार भी कुछ नहीं बता पा रहा है।